भारतीय खाने में पुलाव का महत्वपूर्ण स्थान है। साथ ही लंच या डिनर में काबुली चना पुलाव भी काफी पसंद किया जाता है। वैसे तो पुलाव की कई वैराइटीज फेमस हैं लेकिन काबुली चना पुलाव आपके खाने का ज़ायका बदलने के लिए काफी है।
साथ ही हमारे यहां पार्टी या फंक्शन में पुलाव को जरूर बनाया जाता है। साथ ही काबुली चना पुलाव भी काफी लोगों की पसंद है, ऐसे में आज भी अगर इस रेसिपी को घर पर ट्राई करना चाहते हैं तो जरूर इसे बनाएं। तो आइए जल्दी से जान लेते है काबुली चना पुलाव की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं काबुली चना पुलाव की रेसिपी (How to Make Kabuli Chana Pulao Recipe)
सामग्री:
- चावल- 1 कप
- काबुली चने- 1/2 कप
- अदरक पेस्ट- 1 टी स्पून
- जीरा- 1/2 टी स्पून
- दालचीनी- 1 टुकडॉा
- बड़ी इलायची- 2 से 3
- लौंग- 3 से 4
- हरी मिर्च- 2
- हरा धनिया- 1 टेबलस्पून
- काली मिर्च- 8 से 10
- हल्दी- 1/4 टी स्पून
- नींबू- 1
- देसी घी/तेल- 3 से 4 टेबल स्पून
- नमक- स्वादानुसार
काबुली चना पुलाव बनाने की आसान विधि:
- काबुली चना पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले काबुली चने लेकर उन्हें साफ करें और पानी में 6 से 7 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- अब चावल को पानी में आधा घंटे के लिए भिगोएं।
- अब सारे साबुत मसाले बड़ी इलायची, दालचीनी, लौंग और काली मिर्च को दरदरा कूट लें और इस मसाले को एक छोटी कटोरी में अलग रखें।
- अब एक कड़ाही में घी या तेल डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
- जब घी या तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और दरदरे कुटे मसाले डालकर कुछ सेकंड तक भूनें।
- इसके बाद बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक पेस्ट को डालकर हल्का भून लें।
- इसके बाद इन मसालों में भिगोए हुए काबुली चने और चावल डालकर मिक्स करें।
- चावल और चने को 2 मिनट तक चलाते हुए भूनें।
- अब गैस बंद कर दें और माइक्रोवेव के पकाने वाले बाउल में भुने हुए मसाले वाले चने और चावल निकालें और चावल की मात्रा से दोगुना पानी इसें डाल दें।
- इसके बाद बाउल में हल्दी, नींबू रस और स्वादानुसार नमक डालें और बाउल का ढक्कन लगाकर माइक्रोवेन में 10 से 12 मिनट का वक्त सैट कर रख दें।
- अब तय समय के बाद बाउल निकाल लें।
- अब आपका टेस्टी काबुली चना पुलाव बनकर तैयार हो चुका है।
- इसे हरा धनिया डालकर सर्व करें।
प्रिय पाठकों यदि आप काबुली चना खाना चाहते है, तो आज ही इस रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। इसलिए विशेषकर इस रेसिपी को डिनर में बनाकर अपनी फैमिली के साथ जरूर खाएं। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी काबुली चना पुलाव बनाकर खा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Mooli Kofta Recipe: लंच, डिनर में लौकी के बजाय बनाएं मूली के कोफ्ते, मिलेगा गज़ब का स्वाद!
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Sindhi Biryani Recipe: डिनर पार्टी को खास बनाने के लिए ऐसे बनाएं सिंधी बिरयानी की रेसिपी
Chili Garlic Paratha Recipe: डिनर का टेस्ट बढ़ाने के लिए ऐसे बनाएं चिली गार्लिक परांठा
Tandoori Roti Recipe: रेगुलर रोटी से हटकर डिनर में ट्राई करें टेस्टी तंदूरी रोटी, जानें रेसिपी
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

