ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वहीं सूखे मेवे की फेहरिस्त में काजू और मखाना कई लोगों का फेवरेट होता है। लेकिन क्या आपने कभी काजू और मखाने से बनी स्पेशल डिश का स्वाद चखा है। जी हां, अगर आप चाहें तो काजू मटर मखाना की आसान रेसिपी ट्राई करके डिनर में सेहत और स्वाद का डबल डोज लगा सकते हैं।
रोजमर्रा की कई डिशों में स्वाद का तड़का लगाने के लिए काजू और मखाने का इस्तेमाल किया जाता है। मगर डिनर में कुछ डिफरेंट ट्राई करने के लिए काजू मटर मखाना बनाना बेस्ट हो सकता है। साथ ही इस रेसिपी को बनाना भी आसान है। तो आइए जल्दी से जान लेते है, काजू मटर मखाना की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं काजू मटर मखाना की रेसिपी (How to Make Kaju Matar Makhana Recipe)
सामग्री:
- मखाना- 3 कप
- टमाटर- 2 कप कटा हुआ
- अदरक- 1 बड़ा चम्मच
- तेल- 4 बड़ा चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 चम्मच
- नमक- 1 छोटा चम्मच
- चीनी- 1 छोटा चम्मच
- जीरा- ½ छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटा चम्मच
- हरी मटर या फ्रोजन मटर- ¼ कप
- काजू- , ¼ कप
- गरम मसाला- ¼ छोटा चम्मच
- हरा धनिया- ¼ कप कटा हुआ
- हींग- 1 चुटकी
काजू मटर मखाना बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले काजू मटर मखाना बनाने के लिए कढ़ाई में 3 चम्मच तेल गर्म करें।
- अब इसमें मखानों को हल्का रोस्ट कर लें और फिर इसे बाउल में निकालकर साइड में रख दें।
- अब टमाटर, काजू और अदरक को ब्लेंड करके प्यूरी तैयार करें।
- इसके बाद पैन में तेल गर्म करें।
- अब इसमें जीरा डालकर भूनें।
- जीरा ब्राउन होने के बाद इसमें हींग मिक्स करें।
- अब पैन में टमाटर, काजू और अदरक का पेस्ट डालकर मिलाएं।
- फिर इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चीनी और नमक एड करके 2 से 3 मिनट तक चलाएं।
- जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें हरी मटर और रोस्टेड मखाना मिक्स कर दें।
- अब इसमें डेढ़ कप पानी डालकर ढक दें और 6 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- अब गैस बंद करने के बाद इसमें गरम मसाला और हरा धनिया मिला दें।
- बस आपका काजू मटर मखाना तैयार है।
- अब इस डिश को रोटी, पराठे, पूरी या चावल के साथ सर्व करें।
प्रिय पाठकों यदि आप अपने डिनर में स्वादिष्ट और कुछ स्पेशल खाना चाहते है, तो आज ही अपनी रसोई में काजू मटर मखाना की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी काजू मटर मखाना को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Soya Chap Curry Recipe: डिनर में खाना है कुछ अलग तो बनाएं सोया चाप करी रेसिपी, जानें विधि
Saag Paneer Recipe: डिनर में खाना है कुछ अलग तो बनाएं साग पनीर की ये खास रेसिपी, जानें
Methi Matar Malai Recipe: लंच और डिनर में खाएं मेथी मलाई मटर, जानें बनाने का तरीका
Kabuli Chana Pulao Recipe: डिनर का बढ़ाना है स्वाद तो घर में ऐसे बनाएं काबुली चना पुलाव
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

