करेले का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मुंह बन जाते हैं, हालांकि करेला गुणों के मामले में अन्य सब्जियों से ज्यादा फायदेमंद है। साथ ही अगर दिन की शुरुआत हेल्दी करेले के जूस से की जाए तो ये कई बीमारियों को पास नहीं फटकने देता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए करेले का जूस (Bitter gourd Juice) रामबाण औषधि की तरह है। इसका नियमित सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
करेले का जूस लिवर क्लिंजर होने के साथ ही डाइजेशन सुधारने और कार्डियक हेल्थ को बेहतर करने वाला होता है। साथ ही कई लोग करेले का जूस इस वजह से नहीं पीते हैं, क्योंकि जूस काफी कड़वा होता है। हालांकि आप सिंपल टिप्स को फॉलो कर करेले के जूस का कड़वापन आसानी से दूर कर सकते हैं। आपने अगर कभी करेले का जूस नहीं बनाया है, तो हमारी बताई विधि की मदद से करेले का जूस तैयार कर सकते है।
कैसे बनाएं करेले का जूस (How to Make Karela Juice)
सामग्री:
- करेला- 3
- काला नमक- 1/2 टी स्पून
- नींबू रस- 1/2
- पानी- 1 कप
- सादा नमक – 1 टी स्पून
करेले का जूस बनाने की आसान विधि:
- करेले का जूस बेहद गुणकारी होता है।
- वैसे तो आप करेले को सीधे काटकर करेले का जूस तैयार कर सकते हैं।
- लेकिन अगर करेले की कड़वाहट को कम करना चाहते हैं, तो सबसे पहले करेले काटें और उन्हें एक बाउल में डालकर उसमें एक चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- अब करेले को आधा घंटे के लिए छोड़ दें।
- तय समय के बाद करेले को साफ पानी से दो-तीन बार धो लें।
- इससे करेले में लगा नमक पूरी तरह से निकल जाएगा।
- अब करेले को बीज निकालकर उन्हें मिक्सर जार में डाल दें।
- इसके बाद जार में आधा टी स्पून काला नमक और आधा नींबू निचोड़ें।
- इसके बाद मिक्सर जार में 1 कप पानी डाल दें।
- अब जार का ढक्कन लगाकर ब्लेंड करें।
- एक से दो मिनट तक करेले को पीसने के बाद ढक्कन खोलें और एक बर्तन में छन्नी रखें और करेले का जूस छन्नी की मदद से बर्तन में छान लें।
- इसके बाद करेले के जूस को सर्विंग गिलास में डालें और उसे परोसें।
- आप अगर करेले की पौष्टिकता को पूरी तरह से बरकरार रखना चाहते हैं तो करेले का तैयार जूस बिना छाने हुए भी सीधा सर्विंग गिलास में डाल सकते हैं।
- शुगर के मरीज अगर नियमित करेले का जूस सेवन करते हैं, तो उनकी बड़ी हुई शुगर कंट्रोल में आ सकती है।
प्रिय पाठकों यदि आप डायबिटीज और ब्लड शुगर लेवल से परेशान रहते है, तो आज ही अपने घर में करेले का जूस जरूर बनाएं। क्योंकि ये सेहत के लिए फायदेमंद है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मददगार साबित होता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी मधुमेह में करेले का जूस पी सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Bitter Gourd Benefits: आपको कोई नहीं बताएगा ये करेले के फायदे, उपयोग और नुकसान, जानें?
Lauki Chutney Recipe: डायबिटीज में फायदेमंद है लौकी की चटनी रेसिपी, जानें बनाने का तरीका
Ayurvedic Juice for Diabetes: घर बैठे ऐसे बनाएं डायबिटीज में आयुर्वेदिक जूस, जानें विधि
Anjeer Kheer Recipe: ब्लड शुगर को करना है कंट्रोल तो बनाएं अंजीर खीर रेसिपी, जानें विधि
Diabetes के मरीज इन 2 Dry Fruits से कर लें तौबा, वरना बढ़ जाएगा ब्लड शुगर लेवल
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

