हर रोज एक जैसा खाना किसी को भी बोर करने के लिए काफी है। ऐसे में आप पनीर को स्पेशल ट्विवस्ट के साथ बना सकते हैं। क्योंकि पनीर अधिकतर लोगों को बहुत पसंद होता है। प्रोटीन से भरपूर पनीर की सब्जी कई तरीके से बनाई जाती है।
इसलिए इस बार आप ‘कश्मीरी पनीर’ ट्राई कर सकते हैं। यह आपके खाने का स्वाद बढ़ा देगी। साथ ही इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब भाता है। और इसे बनाना भी काफी आसान है। तो आइए जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं कश्मीरी पनीर की रेसिपी।
कैसे बनाएं कश्मीरी पनीर की रेसिपी- How to Make Kashmiri Paneer Recipe
सामग्री:
- टुकड़ों में कटा पनीर- 2 कप
- दूध- 2 कप
- तेल- 2 चम्मच
- तेजपत्ता- 2 से 3
- लौंग- 2 से 3
- इलायची- 4
- सौंफ- 2 चम्मच
- मेथी- 2 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
- सौंठ पाउडर- 1/2 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
- केसर- चुटकीभर
- नमक- स्वादानुसार
कश्मीरी पनीर बनाने की आसान विधि:
- टेस्टी कश्मीरी पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें।
- फिर लौंग, इलायची, सौंफ और मेथी का पाउडर बना लें।
- इसके बाद एक कढ़ाही लें, जिसमें तेल डालकर गर्म करें।
- अब तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और इन मसालों का तैयार पाउडर डाल दें।
- इसके बाद इस मिश्रण के साथ ही दूध को एड करके उबालें।
- जब दूध उबालने लगे उसमें हल्दी पाउडर, सौंठ पाउडर, गरम मसाला पाउडर, तेजपत्ता और केसर डालकर मिला दें।
- ध्यान रखें कि इसे धीमी आंच पर ही पकाएं, ताकि यह उफनकर गिरने से बच सके।
- इसके बाद पनीर के कटे रखे टुकड़ों को गर्म पैन में डालें।
- इसके बाद दूध जब अच्छी तरह से उबल जाए तो इसमें नमक मिला दें।
- अब गैस की आंच को धीमी करके पनीर के मुलायम होने तक पकाएं।
- इस बीच पनीर के टुकड़ों को दबाकर देख लें।
- अब पनीर के टुकड़े मुलायम होते ही इसे गैस से उतार लें।
- इसके बाद ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया से गार्निश करें।
- अब इस टेस्टी सब्जी को रोटी, चावल या फिर नॉन के साथ सर्व कर सकते हैं।
अपने भोजन का जायका बढ़ाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में कश्मीरी पनीर की रेसिपी को जरूर बनाने की कोशिश करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी कश्मीरी पनीर को बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Paneer Tikka Wrap: मानसून में ट्राई करना है कुछ ज़ायकेदार तो बनाएं पनीर टिक्का रैप की रेसिपी
Paneer Masala Recipe: सावन में बिना प्याज-लहसुन के बनाएं पनीर मसाला, जानें बनाने का तरीका
Paneer Butter Masala: घर आ रहे मेहमानों के लिए बनाएं पनीर बटर मसाला, स्वाद की करेंगे तारीफ
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

