Search

Home / hindi recipe / Paneer Masala Recipe: सावन में बिना प्याज-लहसुन के बनाएं पनीर मसाला, जानें बनाने का तरीका

Paneer Masala Recipe

Paneer Masala Recipe: सावन में बिना प्याज-लहसुन के बनाएं पनीर मसाला, जानें बनाने का तरीका

Marketing Team | जुलाई 20, 2023

सावन के महीने में बहुत से लोग प्याज, लहसुन खाना बंद कर देते हैं। कई घरों में इस दौरान प्याज-लहसुन बिल्कुल भी उपयोग नहीं किया जाता है। ऐसे में अगर रेस्टोरेंट जैसे स्वाद वाली पनीर मसाला की सब्जी खाना हो तो इसे घर पर बनाना मुश्किल हो सकता है। हालांकि, आज हम आपको प्याज और लहसुन के बिना ही ऐसी पनीर मसाला की सब्जी बनाने का तरीका बताएंगे, जिसका स्वाद आपको किसी भी लिहाज से होटल से कम महसूस नहीं होगा।

 

Paneer Masala Recipes

 

इतना ही नहीं ये सब्जी हाइजीन के मामले में इससे कहीं आगे रहेगी। साथ ही पनीर मसाला की सब्जी काफी टेस्टी होती है और इसे लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है। तो आइए जल्दी से जान लीजिए सावन में बिना प्याज-लहसुन की टेस्टी पनीर मसाला की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं पनीर मसाला की रेसिपी- How to Make Paneer Masala Recipe

सामग्री:

  • पनीर क्यूब्स- 2 कप
  • दही- 1/2 किलो
  • काजू- 1/4 कप
  • अदरक कटा- 1 टेबल स्पून
  • हल्दी- 1/2 टी स्पून
  • धनिया पाउडर- 2 टेबल स्पून
  • जीरा पाउडर- 2 टी स्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 2 टी स्पून
  • सूखी लाल मिर्च- 2 से 3
  • काली मिर्च- 1/4 टी स्पून
  • लौंग- 2 से 3
  • कसूरी मेथी- 1 टी स्पून
  • हरी मिर्च चिरी हुई- 2 से 3
  • तेल- 3 टेबल स्पून
  • नमक- स्वादानुसार

पनीर मसाला बनाने की आसान विधि:

  • बिना प्याज-लहसुन की पनीर मसाला सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को लेकर उसके चौकोर टुकड़े काट लें।
  • अब एक बड़ी बाउल लें और उसमें एक बड़ा चम्मच तेल डालें।
  • अब तेल में हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर स्पून की मदद से अच्छे से घोल लें।
  • अब मसाले के इस मिश्रण में पनीर के टुकड़े डालें और उन्हें अच्छी तरह से कोट कर लें।
  • अब एक कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गैस पर गर्म करने के लिए रख दें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो कोट किया हुआ पनीर डालें और हल्का सा भून लें।
  • इसके बाद गैस बंद कर पनीर को एक प्लेट में निकाल लें।
  • अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें काजू डालकर उबालें।
  • जब काजू उबल जाएं तो उन्हें ब्लेंडर में ट्रांसफर कर पीसकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब एक बर्तन में दही डालें और उसे अच्छे से फेंट लें।
  • फेंटे हुए दही में 2 बड़े चम्मच काजू का पेस्ट डालकर मिलाएं।
  • अब इसमें 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, आधा चम्मच हल्दी, 1 बड़ी चम्मच धनिया पाउडर और एक चम्मच जीरा डालकर मिक्स करें।
  • अब कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल डालें और गर्म करें।
  • अब तेल गर्म होने के बाद उसमें एक चम्मच जीरा, लौंग, काली मिर्च, सूखी डाल मिर्च डालकर हल्का सा सॉट करें।
  • अब इसमें बारीक कटा अदरक, हरी मिर्च डालकर भूनें।
  • अब तैयार दही के मिश्रण को डालकर मिलाएं और मध्यम आंच पर पकाएं।
  • अब ग्रेवी में जरुरत के मुताबिक पानी डालकर उबालें और फिर स्वादानुसार नमक मिला दें।
  • जब ग्रेवी अच्छी तरह से उबल जाए तो उसमें भुना पनीर डालकर चम्मच से मिलाएं और 2 मिनट तक पकाएं।
  • आखिर में कसूरी मेथी, गरम मसाला, हरी दनिया पत्ती डालकर कुछ देर पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
  • टेस्टी बिना प्याज-लहसुन का पनीर मसला बनकर तैयार है।

 

 

 

अगर आप बाबा भोले के भक्त और सावन में बिना लहसुन-प्याज़ का पनीर की रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में पनीर मसाला की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी पनीर मसाला की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Sawan Special Recipe: सावन में फलाहार के लिए परफेक्ट रेसिपी है खसखस का हलवा, जानें विधि

Sabudana Vada Recipe: सावन के उपवास में कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं तो ट्राई कीजिए फलाहारी रेसिपी साबूदाना वड़ा

No onion No Garlic Recipes for Sawan: सावन में बिना प्याज और लहसुन के बनाएं ये सभी रेसिपीज

Sawan Somwar Vrat Recipes: 12 ऐसी रेसिपीज जिन्हें सावन में बिना प्याज और लहसुन के बनाया जा सकता है।

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *