Search

Home / hindi recipe / Besan Barfi Recipe: इस तरह बनाएं हलवाई जैसी बेसन की बर्फी, स्वाद के सभी हो जाएंगे दीवाने

Besan Barfi Recipes

Besan Barfi Recipe: इस तरह बनाएं हलवाई जैसी बेसन की बर्फी, स्वाद के सभी हो जाएंगे दीवाने

Marketing Team | जुलाई 19, 2023

बेसन से बनी बर्फी एक पारपंरिक भारतीय मिठाई है, जिसे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी पसंद करते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेसन बर्फी लाभकारी होती है और इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। कोई खास मौका हो या फिर आम दिन, बेसन बर्फी को कभी भी बनाकर खाया जा सकता है।

 

Besan Barfi Recipe

 

आप अगर बाजार की मिठाई को प्रैफर नहीं करते हैं तो मीठे में बेसन बर्फी एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। कई जगहों पर बेसन बर्फी को बेसन चक्की भी कहा जाता है। साथ ही इसे बनाना भी आसान है, तो आइए जल्दी से जानते है बेसन की बर्फी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं बेसन की बर्फी रेसिपी- How to Make Besan Barfi Recipe

सामग्री:

  • बेसन- 1 कटोरी
  • चीनी- 1 कटोरी
  • देसी घी- 1 कटोरी
  • दूध- 4 टेबल स्पून
  • ड्राई फ्रूट्स कटे- 2 टेबल स्पून
  • इलायची पाउडर- 2 टी स्पून

बेसन की बर्फी बनाने की आसान विधि:

  • स्वाद से भरी बेसन बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी बाउल लें और उसमें बेसन को छानकर डालें।
  • अब बेसन के अंदर दूध और 2 टेबल स्पून देसी घी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
  • अब मिश्रण को तब तक मसलें जब तक कि बेसन की गांठें पूरी तरह से खत्म न हो जाएं।
  • इसके बाद एक कड़ाही में बाकी बचा घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • जब घी पिघल जाए तो उसमें बेसन डालें और आंच धीमी कर हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
  • जब बेसन का रंग बदल जाए तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें।
  • अब एक बर्तन में आधा कप पानी और चीनी डालकर गैस पर रखकर गर्म करें।
  • कुछ देर बाद जब चीनी पिघल जाए तो दो तार आने तक चाशनी बनाएं।
  • अब बेसन की कड़ाही को दोबारा गैस पर रकें और उसमें तैयार चाशनी को धीरे-धीरे डालते हुए चम्मच की मदद से घोलते हुए मिश्रण तैयार करें।
  • जब मिश्रण जमने की स्थिति बनने लगे तो गैस बंद कर दें।
  • अब एक ट्रे लें और उसके तले पर थोड़ा सा घी लगा दें।
  • इसके बाद तैयार मिश्रण को ट्रे में डालकर चारों ओर समान अनुपात में फैला दें।
  • इसके बाद मिश्रण को जमने के लिए छोड़ दें।
  • लगभग एक घंटे बाद मिश्रण के ऊपर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स फैलाकर हल्के से दबाएं।
  • अब बर्फी को दो घंटे तक और जमने दें इसके बाद मनचाहे आकार में काट लें।
  • स्वाद से भरपूर बेसन बर्फी तैयार हो चुकी है।
  • इसे एयरटाइट डिब्बे में लंबे वक्त तक स्टोर कर सकते हैं।

 

 

अगर आप बर्फी खाने के शौक़ीन है और स्वाद के दीवाने होना चाहते है, तो आज ही अपने घर में बेसन की बर्फी रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी बेसन बर्फी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Lauki Besan Cheela Recipe: घर में ऐसे बनाएं लौकी बेसन चीला की रेसिपी, स्वाद में है लाजबाव

Lauki Ki Barfi: बर्फी खाने का मन करे तो घर में ऐसे बनाएं लौकी की बर्फी, जानें पूरी विधि

पारले-जी से बनी बर्फी ने किया लोगों को हैरान, क्या आपने देखा?

Dry Fruits ka Halwa: सावन में भोलेनाथ को खुश करने के लिए भोग लगाएं ड्राई फ्रूट्स का हलवा

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *