Search

Home / hindi recipe / Paneer Tikka Wrap: मानसून में ट्राई करना है कुछ ज़ायकेदार तो बनाएं पनीर टिक्का रैप की रेसिपी

Paneer Tikka Wrap

Paneer Tikka Wrap: मानसून में ट्राई करना है कुछ ज़ायकेदार तो बनाएं पनीर टिक्का रैप की रेसिपी

Marketing Team | जुलाई 25, 2023

बारिश के मौसम में कुछ चटपटा और जायकेदार खाने का मन हो, तो इस बार पकौड़ों की जगह आप पनीर टिक्का रैप की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। पनीर टिक्का रैप को बनाना बहुत ही आसान है।

 

Paneer Tikka Wrap Recipe

 

साथ ही चंद मिनटों में तैयार होने वाल पनीर टिक्का रैप खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होता है। इतना ही नहीं इसका लुत्फ़ आप केवल घर पर ही नहीं, बल्कि स्कूल, ऑफिस या फिर पिकनिक पर भी उठा सकते हैं। तो आइये जानते हैं पनीर टिक्का रैप बनाने की रेसिपी के बारे में।

कैसे बनाएं पनीर टिक्का रैप की रेसिपी- How to Make Paneer Tikka Wrap

सामग्री:

  • 150-200- ग्राम पनीर
  • 1 बड़ा चम्मच- सरसों का तेल
  • 1 बड़ा चम्मच- बेसन
  • ½ छोटा चम्मच- काला नमक
  • ½ छोटा चम्मच- कसूरी मेथी
  • ½ छोटा चम्मच- अदरक लहसुन का पेस्ट
  • ½ छोटा चम्मच- गरम मसाला
  • ½ छोटा चम्मच- भुना जीरा पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच- काला नमक
  • ½ छोटा चम्मच- चाट मसाला
  • ½ छोटा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच- दही
  • क्यूब में कटी हुई एक मध्यम साइज- शिमला मिर्च
  • एक मीडियम साइज- प्याज
  • एक मीडियम साइज- सीडलेस टमाटर
  • स्वादानुसार सफेद- नमक और गेहूं के आटे की सिकी हुई रोटी

पनीर टिक्का रैप बनाने की आसान रेसिपी।

  • पनीर टिक्का रैप बनाने के लिए सबसे पहले पैन में सरसों का तेल गर्म करें।
  • फिर इसमें बेसन डालें और 2 मिनट तक बेसन को पका लें।
  • अब इसमें काला नमक, कसूरी मेथी, गरम मसाला, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर एक मिनट तक पका लें।
  • फिर इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक और दही मिक्स करें और लगातार चलाते रहें।
  • फिर इसमें शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर डालें और कुछ मिनट तक पकाएं।
  • जरूरत के अनुसार थोड़ा सा पानी एड कर सकते हैं।
  • आपका पनीर टिक्का रेडी है, इसको हटा कर अलग रख दें।
  • अब रोटी को तवे पर दोनों तरफ सेंकें और इस पर मेयोनीज व हरी चटनी लगाकर तैयार पनीर टिक्का रोटी पर डालें।
  • फिर ऊपर से कटा हुआ प्याज, हरा धनिया, चाट मसाला, नींबू का रस डाल कर रोटी को रोल कर दें।
  • आपके गर्मा-गर्म पनीर टिक्का रैप तैयार हैं।

 

 

 

 

 

रिमझिम बारिश में कुछ स्पेशल बनाने का प्लान कर रहे है, तो आज ही अपने घर में पनीर टिक्का रैप की रेसिपी को जरूर बनाने की कोशिश करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है। और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी पनीर टिक्का रैप की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Chana Dal Vada Waffles: बारिश में प्याज के पकोड़े नहीं, खाएं प्रोटीन से भरपूर चना दाल वड़ा वेफल्स 

Broccoli Soup Recipe: बारिश में पाचन बेहतर बनाने के लिए पिएं ब्रोकली सूप, मिनटों में होगा तैयार

Palak Puri Recipe: बारिश के बीच गर्मागर्म पालक पूरी का उठाए लुत्फ, स्वाद भुलाए नहीं भूलेगा

Chicken Pakoda Recipe: बारिश का डबल मज़ा लेने के लिए बनाएं चिकन पकोड़ा की रेसिपी

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *