Search

Home / hindi recipe / Lauki Pakoda Recipe: सावन में बनाएं लौकी के कुरकुरे पकोड़े, भूल जाएंगे प्याज के पकोड़ों का स्वाद

Lauki Pakoda Recipe

Lauki Pakoda Recipe: सावन में बनाएं लौकी के कुरकुरे पकोड़े, भूल जाएंगे प्याज के पकोड़ों का स्वाद

Marketing Team | जुलाई 25, 2023

बारिश के मौसम में अगर गर्मा-गर्म पकोड़े मिल जाएं तो क्या कहने। पकोड़े कई वैराइटीज के पसंद किए जाते हैं। लौकी के पकोड़े भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सावन के चलते बहुत से लोग प्याज के पकोड़े नहीं खाते हैं, ऐसे में उसके बेहतरीन विकल्प के तौर पर लौकी के पकोड़े बनाए जा सकते हैं।

 

Lauki Pakoda Recipes

 

लौकी के पकोड़ों का टेस्ट किसी भी लिहाज से प्याज के पकोड़ों की कमी महसूस नहीं होने देगा। इसे ब्रेकफास्ट में या दिन में बनाकर खा सकते हैं। लौकी के पकोड़े टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होते हैं। लौकी के पकोड़े बनाना काफी आसान भी है। तो आइए जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं लौकी के कुरकुरे पकोड़े

कैसे बनाएं लौकी के पकोड़े की रेसिपी- How to Make Lauki Pakoda Recipe

सामग्री:

  • बेसन- 1 कटोरी
  • लौकी कसी हुई- 2 कटोरी
  • हरी मिर्च कटी- 2 से 3
  • हरा धनिया कटा- 1 टेबल स्पून
  • लहसुन पुत्थी कटी- 1
  • अदरक कद्दूकस- 1 टी स्पून
  • साबुत धनिया- 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च- 1/4 टी स्पून
  • पुदीना- 4 से 5 पत्ते
  • तेल- तलने के लिए
  • नमक- स्वादानुसार

लौकी के पकोड़े बनाने की आसान विधि:

  • लौकी पकोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले नर्म लौकी का चुनाव करें।
  • इसके बाद लौकी धोकर छिलनी की मदद से ऊपरी छिलका उतार दें।
  • अब लौकी कौ कद्दूकस करते हुए एक बर्तन में निकाल लें।
  • इसके बाद हरी मिर्च, हरा धनिया बारीक काटें और अदरक भी कस लें।
  • फिर लौकी में लाल मिर्च पाउडर, साबुत धनिया बीज, हरी मिर्च हरा धनिया, पुदीना पत्ते, बेसन और स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर मिश्रण तैयार कर लें।
  • अब एक कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • जब तेल गर्म होकर उबलने लगे तो लौकी का मिश्रण थोड़ा-थोड़ा करते हुए खौलते तेल में पकोड़ियां बनाकर डालते जाएं।
  • कड़ाही की क्षमता के मुताबिक लौकी के पकोड़े डालें और फिर उन्हें कुछ देर तक पलट पलटकर सेकें।
  • लौकी के पकोड़े तब तक सेकें जब तक दोनों ओर से सुनहरे होकर क्रिस्पी न हो जाएं।
  • इसी तरह सारे मिश्रण से पकोड़े तैयार करें।
  • टेस्टी और हेल्दी लौकी के पकोड़े सर्व करने के लिए तैयार हैं।
  • इन्हें हरी चटनी के साथ परोसें।

 

 

 

 

सावन में बिना प्याज का पकौड़ा खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में लौकी पकौड़ा रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी लौकी पकौड़ा की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Sawan Somvar Recipe: सावन के व्रत में खाएं फलाहारी जलेबी, देखकर ही मुंह में आ जाएगा पानी

Paneer Masala Recipe: सावन में बिना प्याज-लहसुन के बनाएं पनीर मसाला, जानें बनाने का तरीका

Sawan Special Recipe: सावन में फलाहार के लिए परफेक्ट रेसिपी है खसखस का हलवा, जानें विधि

Sabudana Vada Recipe: सावन के उपवास में कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं तो ट्राई कीजिए फलाहारी रेसिपी साबूदाना वड़ा

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *