Search

Home / hindi recipe / Khaman Dhokla Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं बाजार जैसा सॉफ्ट खमण ढोकला, स्वाद में है जबरदस्त

Khaman Dhokla Recipes

Khaman Dhokla Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं बाजार जैसा सॉफ्ट खमण ढोकला, स्वाद में है जबरदस्त

Marketing Team | जुलाई 25, 2023

गुजराती फूड खमण ढोकला को काफी पसंद किया जाता है। खमण ढोकला टेस्टी होने के साथ ही काफी हेल्दी भी होता है। इसे ब्रेकफास्ट या दिन में स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता है। वीक एंड के दौरान सुबह के नाश्ते में खमण ढोकला एक परफेक्ट रेसिपी हो सकती है। स्पंजी और सॉफ्ट ढोकला बेहद स्वादिष्ट लगता है और इसका स्वाद बच्चों को भी काफी पसंद आता है।

 

Khaman Dhokla Recipe

 

घर में अगर कोई मेहमान आ जाएं तो उन्हें भी चाय के साथ खमण ढोकला परोसा जा सकता है। आप अगर गुजराती खान-पान के शौकीन हैं और खमण ढोकला खाना पसंद करते हैं तो हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे। हमारी रेसिपी की मदद से आप बाजार जैसा एकदम सॉफ्ट और टेस्टी खमण ढोकला तैयार कर सकते हैं। तो आइए जान लेते है इस रेसिपी के बारे में।

कैसे बनाएं खमण ढोकला बनाने की रेसिपी- How to Make Khaman Dhokla Recipe

सामग्री:

  • बेसन- 2 कप
  • दही- डेढ़ कप
  • हरी मिर्च- 6 से 7
  • कढ़ी पत्ते- 10 से 15
  • राई- 1 टी स्पून
  • हरा धनिया कटा- 1 कप
  • नींबू रस- 2 टी स्पून
  • बेकिंग सोडा- 1 टी स्पून
  • हल्दी- 1 टी स्पून
  • चीनी- 1 टी स्पून
  • तेल- 2 टेबल स्पून
  • नमक- स्वादानुसार

खमण ढोकला बनाने की आसान विधि

  • स्वाद से भरा खमण ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी बाउल लें और उसमें बेसन छान लें।
  • इसके बाद बेसन में दही डालकर मिक्स करें।
  • अब हल्दी, 1 चम्मच तेल, नींबू रस और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
  • पेस्ट तैयार होने के बाद आधा घंटे के लिए ढककर अलग रख दें।
  • तय समय के बाद एक बर्तन में पानी गर्म करने के लिए रखें।
  • इसके बाद बेसन के घोल में बेकिंग सोडा डालकर धीरे-धीरे फेंट लें।
  • इसके बाद ढोकला बनाने का पॉट लें और उसके अंदर ब्रश की मदद से तेल लगाएं।
  • बर्तन में तेल लगाने से बेसन का घोल कड़ाही से चिपकेगा नहीं।
  • अब बेसन पेस्ट पॉट में डालकर उसे 15 मिनट के लिए गर्म पानी की भाप में पकाएं।
  • इसके बाद चाकू गड़ाकर चेक करें की ढोकला अच्छे से पका है या नहीं।
  • खमण में अगर थोड़ी कसर लगे तो 5 से 10 मिनट के लिए और स्टीम में पका सकते हैं।
  • इसके बाद गैस बंद करें और ढोकला ठंडा होने के लिए रख दें।
  • जब ठंडा हो जाए तो चाकू की मदद से छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें।
  • अब एक छोटा फ्राई पैन लें और उसमें 1 चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
  • तेल गर्म हो जाने के बाद उसमें राई और हरी मिर्च डालकर भून लें।
  • अब तड़के में एक कप पानी और चीनी डालकर चीनी घुलने तक पकाएं।
  • अब तड़का तैयार हो गया है।
  • इसे कटे हुए ढोकले पर ऊपर से फैलाए हुए डाल दें।
  • इसके बाद खमण ढोकला हरी धनिया पत्ती से सजाएं।
  • स्वाद से भरपूर खमण ढोकला सर्व करने के लिए तैयार है।
  • इसे ब्रेकफास्ट, स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है।

 

 

 

 

अगर आप ढोकला खाने के शौक़ीन है, तो आज ही अपने घर में खमण ढोकला की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है। और ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी खमण ढोकला की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Suji Dhokla Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं गुजरती स्टाइल में सूजी ढोकला, स्वाद में है जबरदस्त

वायरल हुआ ढोकला खांडवी आइसक्रीम रोल, इसे गले से नीचे उतारना है मुश्किल

गर्मियों का बेहतरीन तोहफ़ा! तैयार कीजिए शेफ़ रणवीर ब्रार की बताई एगलेस ड्राई फ्रूट्स आइसक्रीम रेसिपी

वो 15 स्ट्रीट फ़ूड रेसिपीज़, जिन्हें सीखने के बाद आप कभी नहीं खाएँगे बाज़ार का खाना!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *