Home / Top Cooking Recipes in Hindi / गर्मियों का बेहतरीन तोहफ़ा! तैयार कीजिए शेफ़ रणवीर ब्रार की बताई एगलेस ड्राई फ्रूट्स आइसक्रीम रेसिपी
गर्मियों में आइसक्रीम खाना किसे पसंद नहीं आता, और अगर यह आइसक्रीम घर पर बनी हो तो बात ही कुछ और होगी। तीखी गर्मी वाले इस मौसम को देखते हुए मशहूर शेफ़ रणवीर ब्रार ने अपने फैन्स को एक खूबसूरत तोहफ़ा परोसा। रणवीर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे घर पर ही एगलेस ड्राई फ्रूट्स आइसक्रीम बनाते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो के कैप्शन में रणवीर ने इस आइसक्रीम को बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और इसे बनाने की पूरी रेसिपी भी डिटेल में शेयर की। आइये जानते हैं इस मशहूर शेफ की बताई बेहद आसान और स्वादिष्ट दिखने वाली एगलेस ड्राई फ्रूट्स आइसक्रीम रेसिपी।
अक्सर हम सोचते हैं कि आइसक्रीम बनाना बहुत मेहनत का काम है, पर रणवीर ब्रार की आइसक्रीम रेसिपी देखने में बहुत आसान और झटपट तैयार होने वाली है। रणवीर के अनुसार ड्राई फ्रूट्स आइसक्रीम को घर पर तैयार करने के लिए लगभग 5 मिनट का प्रिपरेशन टाइम और 10 से 15 मिनट तक का कुकिंग टाइम लगता है। इसके बाद आइसक्रीम को 6 से 7 घंटे तक जमाना होता है। आइए जानते हैं ड्राई फ़्रूट्स आइसक्रीम को बनाने में किन-किन चीज़ों की आवश्यकता होती है।
रणवीर ब्रार की रेसिपी के अनुसार अगर आप 4 लोगों के लिए ड्राई फ्रूट आइसक्रीम बना रहे हैं तो आपको निम्न सामग्री की आवश्यकता होगी:-
रणवीर के अनुसार उपरोक्त सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद निम्न विधि से ड्राई फ्रूट आइसक्रीम तैयार करें:-
1. ड्राई फ्रूट आइसक्रीम तैयार करने के लिए सबसे पहले हमें कंडेंस्ड मिल्क की आवश्यकता होगी। कंडेंस्ड मिल्क तैयार करने के लिए:-
2. अब एक पैन में सभी कटे हुए ड्राई फ़्रूट्स डालकर व चुटकी भर नमक छिड़क कर धीमी आंच पर हल्का भून लीजिए।
3. इसके बाद एक कटोरी में ठंडी मलाई और तैयार किए हुए कंडेंस्ड मिल्क को अच्छे से मिलाइए।
4. अब तैयार मिश्रण में भुने हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें और अच्छे से मिलाकर फ्रिज में 4 से 6 घंटे तक जमने के लिए रख दें।
5. आइसक्रीम के जमने के बाद इसे एक कटोरी में निकालिए और उस पर रोज़ सिरप व चॉकलेट सिरप डालकर सजाइए, और टूटे हुए पारले जी बिस्किट व पुदीने की पत्तियों के साथ ठंडा-ठंडा सर्व कीजिए।
View this post on Instagram
गर्मियों में घर पर बनी आइसक्रीम की बात ही कुछ और है। इस आर्टिकल में हमने आपसे रणवीर ब्रार की ऐगलेस ड्राई फ़्रूट्स आइसक्रीम रेसिपी शेयर की। कैसी लगी आपको यह रेसिपी हमें बताइए, और शेयर कीजिए इसे अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही बेहतरीन रेसिपीज़ और नई-नई जानकारी के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।
यह जरूर पढ़िए:
वायरल हुआ ढोकला खांडवी आइसक्रीम रोल, इसे गले से नीचे उतारना है मुश्किल
मालदीव पहुंचे अर्जुन और मलाइका ने उठाया आइसक्रीम का लुफ्त
Benefits of Eating Bhindi in Summer: गर्मी में भिंडी खाने के 8 गज़ब के फायदे, यहां जानें
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (0)