Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Kulthi Dal Benefits: आपको कोई नहीं बताएगा ये कुलथी दाल के फायदे और नुकसान

कुलथी दाल के फायदे और नुकसान

दालों का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन ज्यादातर घरों में मसूर, मूंग, अरहर, चने की दाल खाना लोग पसंद करते हैं, पर क्या आपने कभी कुलथी की दाल का सेवन किया है। अगर नहीं तो आज से ही करना शुरू कर दें। क्योंकि कुलथी की दाल का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही ये कुलथी की दाल औषधीय गुणों से भी भरपूर होती है।

 

 

इसलिए कुलथी की दाल का सेवन करने से कई बीमारियां दूर हो जाती है। तो आज हम बेटरबटर के इस लेख में कुलथी दाल के फायदे और कुलथी दाल के पानी के फायदे के बारे में पूरे विस्तार बताने वाले है। साथ ही कई लोगों का सवाल रहता है, कि क्या कुलथी की दाल सेहत के लिए अच्छी है? और क्या कुलथी की दाल किडनी के लिए अच्छी है? जैसे सवालों का जवाब आज इस ब्लॉग में देने वाले है। तो आइये सबसे पहले जानते है, कुलथी की दाल के फायदे और नुकसान के बारे में।

 

कुलथी दाल क्या है?

कुलथी एक प्रकार की दाल है, जिसे अंग्रेजी में हार्स ग्राम के नाम से जाना जाता है। साथ ही इसे दक्षिण भारत की बेहद ही महत्वपूर्ण फसल माना गया है। साथ ही इसका रंग गहरा भूरा होता है और देखने में मसूर की दाल की तरह लगती है। हालांकि ये दक्षिण भारत के कुछ प्रमुख व्यंजनों जैसे रसम आदि बनाने के लिए इसे प्रयोग में लाया जाता है। साथ ही इस दाल को कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा व तमिलनाडु के अलावा छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी उगाया जाता है।

कुलथी दाल के फायदे (Kulthi Dal Benefits)

अभी आप नीचे क्रमवार रूप से जानेंगे शरीर के लिए कुलथी की दाल के फायदे।

1. कुलथी की दाल निकाल देती है किडनी से पथरी:

कुलथी की दाल बहुत ही फायदेमंद होती है, खासकर किडनी में पथरी होने के दौरान इसका सेवन करना बहुत ही ज्यादा लाभ पहुंचाता है। इसके सेवन से पथरी कुछ ही महीनों में गल कर बाहर निकल जाती है। खासकर, छोटे स्टोन आसानी से निकल जाते हैं, इसलिए आप नियमित रूप से कुलथी की दाल का पानी जरूर पिएं।

2. पेट के लिए फायदेमंद है कुलथी की दाल:

कुलथी की दाल का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कुलथी की दाल में फाइबर पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।

3. किडनी स्टोन की शिकायत होती है दूर:

पथरी यानी किडनी स्टोन की शिकायत होने पर कुलथी की दाल का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कुलथी की दाल किडनी स्टोन को गला देती है, जिससे किडनी स्टोन से छुटकारा मिलता है।

4. कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल:

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए कुलथी की दाल का सेवन किया जा सकता है। क्योंकि कुलथी की दाल में फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है और फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।

5. वजन घटाने के लिए:

वजन घटाने के लिए भी कुलथी दाल खाने के फायदे देखे जा सकते है। कुलथी दाल से संबंधित एक शोध में वजन कम करने के लिए कुलथी दाल को लाभकारी बताया गया है। इसके पीछे इसमें मौजूद फाइबर तत्वों को जिम्मेदार माना जा सकता है। साथ ही वजन घटाने के लिए कुलथी दाल के सूप का सेवन किया जा सकता है।

6. कब्ज की समस्या को करे दूर:

कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी कुलथी की दाल के फायदे देखे जा सकते है। साथ ही कुलथी की दाल फाइबर से समृद्ध होती है, जो कब्ज से निजात दिलाने का काम कर सकती है। साथ ही फाइबर स्टूल को मुलायम भी बनाता है और मल त्याग की प्रक्रिया को सरल बना सकता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि कब्ज की समस्या में कुलथी की दाल के फायदे देखे जा सकते है।

7. त्वचा के लिए फायदेमंद है कुलथी की दाल:

त्वचा के लिए कुल्थी के फायदे बहुत है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस दाल को पीसकर प्रयोग में लाने से चकत्तों और फोड़ों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा, कुलथी दाल में फ्लेवोनॉयड पाए जाते है। जबकि फ्लेवोनॉयड त्वचा को सूर्य की हानिकारक पैराबैंगनी किरणों से बचाने में सहायक हो सकते है।

8. शुगर को करता है कंट्रोल:

कुलथी की दाल का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल जल्दी कंट्रोल हो जाता है।

9. हृदय के लिए फायदेमंद है कुलथी के दाल:

कुल्थी के लाभ में हृदय को स्वस्थ रखना भी शामिल है। एक शोध में जिक्र मिलता है, कि कुलथी दाल में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम कर हार्ट अटैक के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकता है।

 

कुलथी की दाल की रेसिपी (Kulthi Dal Recipe)

कुलथी की दाल एक आसान और सरल दाल है, जो हर भारतीय के घर में बनाई जाती है।

 

ऐसे बनाएं कुलथी की दाल की रेसिपी:

सामग्री:

कुलथी की दाल बनाने की आसान विधि:

कुलथी की दाल के नुकसान (Kulthi Dal Side Effects)

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप किडनी की समस्या से जूझ रहे है, तो आज ही कुलथी की दाल बनाकर जरूर खाएं। क्योंकि इस कुलथी की दाल के फायदे अनेक है। साथ ही ये दाल पाचन तंत्र से लेकर किडनी स्टोन की शिकायत को दूर करता है, साथ ही आप कुलथी की दाल की रेसिपी को आसानी से अपने घर में बना सकते है, और ये दाल खाने में स्वादिष्ट भी लगता है।

साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें। ताकि उन्हें भी इस कुलथी की दाल के फायदे के बारे में आसानी से जानकारी हासिल हो सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Pulses Benefits in Summer: इस गर्मी में खाएं ये ठंडी दालें, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त

दाल खाने के 3 मुख्य नियम, जानें “रुजुता दिवेकर” से

संजीव कपूर से सीखिए राजस्थान की मशहूर पंचमेल दाल की रेसिपी

Black Cumin Benefits: काले जीरे के हैं 6 चमत्कारिक फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।