मखाना से बनी भेल स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिकता से भरपूर होती है। आप अगर दिन की टेस्टी और हेल्दी शुरुआत करना चाहते हैं तो मखाना भेल रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। दिन में हल्की फुल्की भूख महसूस होने पर भी स्नैक्स के तौर पर मखाना भेल को खाया जा सकता है। मुरमुरे (परमल) की भेल का स्वाद तो आपने कई बार लिया होगा, लेकिन भेल की नई वैराइटी को ट्राई करना चाहते हैं तो भी मखाना भेल एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।
इसे बनाना काफी आसान है और मखाना भेल मिनटों में तैयार हो जाती है। साथ ही मखाना से बनी भेल को तैयार करने के लिए मूंगफली दाने, टमाटर, चुकंदर, गाजर सहित अन्य चीजों को मिलाया जा सकता है। इसमें कई तरह के मसाले भी प्रयोग किए जाते हैं। साथ ही इमली की मीठी चटनी और पुदीना-धनिया की हरी चटनी मखाना भेल का स्वाद और बढ़ा देती है। तो आइए जल्दी से जान लीजिए कि कैसे बनाएं मखाना भेल की रेसिपी।
कैसे बनाएं मखाना भेल की रेसिपी- How to Make Makhana Bhel Recipe:
सामग्री:
- मखाना- 2 कप
- मूंगफली दाने- 1/2 कप
- प्याज बारीक कटा- 1/2 कप
- टमाटर बारीक कटे- 1/2 कप
- गाजर बारीक कटी- 1/2 कप
- चुकंदर बारीक कटे- 1/2 कप
- हरी मिर्च कटी- 2
- धनिया पत्ती कटी- 1/4 कप
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 टी स्पून
- चाट मसाला- 1/2 टी स्पून
- देसी घी- 3 से 4 टी स्पून
- हरी चटनी- जरूरत के अनुसार
- इमली की चटनी- जरूरत के अनुसार
- सेव- 1/4 कप
- नमक- स्वादानुसार
मखाना भेल बनाने की आसान विधि:
- स्वाद और पोषण से भरी मखाना भेल बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा सा देसी घी डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
- अब घी पिघलने के बाद उसमें मूंगफली दाने डालकर भूनें।
- जब दानें अच्छी तरह से फ्राई हो जाएं तो उन्हें एक कटोरी में निकाल लें।
- अब कड़ाही में मखाने डालें और उन्हें भी भूनें।
- अब मखाने अच्छी तरह से 5 से 6 मिनट तक भूनने के बाद उसमें लाल मिर्च पाउडर और स्वाद के अनुसार नमक डालकर मिलाएं और फ्राई करें।
- अब मखाने जब ठीक से फ्राई हो जाएं तो गैस बंद कर दें और उन्हें एक बाउल में निकाल लें।
- अब प्याज और टमाटर लेकर उनके बारीक-बारीक टुकड़े कर लें।
- इसके बाद चुकंदर, गाजर को भी बारीक काटें।
- अब एक बड़ी मिक्सिंग बाउल लें और उसमें भुने मूंगफली दानें और मखाने डालकर ठीक ढंग से मिलाएं।
- इसके बाद बारीक कटी प्याज, टमाटर, चुकंदर और गाजर डालें और उन्हें भी मिक्स करें।
- इसके बाद मखाना भेल के इसे मिश्रण में चाट मसाला, हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी डालकर मिला लें।
- फिर कटा हुआ हरा धनिया और हरी मिर्च डाल दें।
- अब टेस्टी मखाना भेल बनकर तैयार हो चुकी है।
- इसे सर्विंग प्लेट में निकालें और ऊपर से हरी धनिया पत्ती और सेव गार्निश कर परोसें।
प्रिय पाठकों यदि आप अपने नाश्ते में स्वादिष्ट और कुछ स्पेशल खाना चाहते है, तो आज ही अपनी रसोई में मखाना भेल की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी मखाना भेल की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Soya Chap Curry Recipe: डिनर में खाना है कुछ अलग तो बनाएं सोया चाप करी रेसिपी, जानें विधि
Saag Paneer Recipe: डिनर में खाना है कुछ अलग तो बनाएं साग पनीर की ये खास रेसिपी, जानें
Methi Matar Malai Recipe: लंच और डिनर में खाएं मेथी मलाई मटर, जानें बनाने का तरीका
Kabuli Chana Pulao Recipe: डिनर का बढ़ाना है स्वाद तो घर में ऐसे बनाएं काबुली चना पुलाव
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

