हेल्दी स्नैक्स का सेवन आप कभी भी कर सकते हैं। नाश्ता करना हो या फिर शाम में कुछ हल्का खाने का मन करे तो आप कोई भी आसान सा स्नैक बनाकर अपना पेट भर सकते हैं। साथ ही स्नैक्स आप कई चीजों से बना सकते हैं। कॉर्न आमतौर पर हर कोई खाना पसंद करता है।
यदि आपको भी कॉर्न अच्छा लगता है तो हम आपको कॉर्न से ही बनाई जाने वाली एक स्नैक की रेसिपी बताने वाले हैं। इस रेसिपी का नाम है मसाला कॉर्न चाट। साथ ही इसे बनाना काफी आसान है। तो आइए जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं मसाला कॉर्न चाट की रेसिपी।
कैसे बनाएं मसाला कॉर्न चाट की रेसिपी (How to Make Masala Corn Chaat Recipe)
सामग्री:
- कॉर्न- 1 कटोरी
- प्याज- 1 कटोरी
- टमाटर- 1 कटोरी
- हरी मिर्च- 2 कटी हुई
- नमक- स्वादानुसार
- जीरा पाउडर- आधा चम्मच
- चाट मसाला- आधा चम्मच
- नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच
- धनिया पत्ती- गार्निश के लिए
मसाला कॉर्न चाट बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले कॉर्न को पानी में डालकर उबाल लें।
- प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती को बारीक काट कर अलग रख लें।
- अब एक बाउल में कॉर्न, प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब इसमें जीरा पाउडर, चाट मसाला और नींबू का रस निचोड़ कर डाल दें।
- इस सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसमें कटी हुई धनिया पत्ती भी डाल दें।
- अलग-अलग कटोरी में खाने के लिए सर्व करें।
प्रिय पाठकों यदि आप कुछ हेल्दी स्नैक खाना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में मसाला कॉर्न चाट की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी मसाला कॉर्न चाट को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Corn Flakes Benefits: जानिए सुबह में कॉर्न फ्लेक्स खाने के ये बेहतरीन फायदे!
Sweet Corn Aloo Masala Recipe: रात में बनाएं स्वीट कॉर्न और आलू की मसालेदार सब्ज़ी
Masala Missi Roti: लच्छा परांठा और रोटी खाकर हो गए हैं बोर तो बनाएं मसाला मिस्सी की रोटी
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

