काजू का इस्तेमाल ढेर सारी फूड डिशेस में किया जाता है, इसके अलावा स्नैक्स के तौर पर मसाला काजू को भी काफी पसंद किया जाता है। रोस्टेड मसाला काजू पौष्टिक होने के साथ ही काफ टेस्टी भी लगते हैं। इसे सभी लोग बड़े चाव से खाते हैं यही वजह है कि घर आए मेहमानों को अक्सर रोस्टेड मसाला काजू सर्व किए जाते हैं।
आमतौर पर मार्केट में मिलने वाले मसाला काजू को परोसा जाता है, लेकिन आप चाहें तो घर पर ही टेस्टी मसाला काजू तैयार कर उन्हें स्टोर कर सकते हैं। साथ ही घर पर मसाला काजू को मिनटों में तैयार किया जा सकता है। तो आइए जल्दी से जान लीजिए मसाला काजू की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं मसाला काजू की रेसिपी- How to Make Masala Kaju Recipe
सामग्री:
- काजू- 1 कप
- हल्दी- 1/4 टी स्पून
- कश्मीरी लाल मिर्च- 1/2 टी स्पून
- काली मिर्च पाउडर- 1/4 टी स्पून
- देसी घी/मक्खन- 1 टेबल स्पून
- नमक- स्वादानुसार
मसाला काजू बनाने की आसान विधि:
- स्वाद से भरपूर रोस्टेड मसाला काजू बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी के साबुत काजू का चयन करें।
- इसके बाद एक कड़ाही में देसी घी या मक्खन डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
- जब घी पिघल जाए तो फ्लेम को धीमा कर दें और गर्म घी में काजू डाल दें।
- अब छोटी चम्मच की मदद से काजू को चलाते हुए 4 से 5 मिनट तक भूनते रहें।
- अब काजू को तब तक भूनना है जब तक कि सभी तरफ से सुनहरा भूरा होकर कुरकुरा न हो जाए।
- इसके बाद गैस बंद कर दें और काजू को एक बाउल में निकाल लें।
- इसके बाद काजू में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाते हुए अच्छे से कोट करें।
- इसके बाद एक प्लेट में पेपर नैपकिन के ऊपर रोस्टेज काजू निकाल लें, जिससे नैपकिन काजू का एक्स्ट्रा ऑयल सोख लें।
- इसके बाद रोस्टेड मसाला काजू को पूरी तरह से ठंडा होने दें।
- स्वाद और पोषण से भरपूर रोस्टेड मसाला काजू बनकर तैयार हो चुके हैं।
- इन्हें दिन में या शाम की चाय के साथ सर्व किया जा सकता है।
प्रिय पाठकों यदि आपके घर में मेहमान आ रहे है, तो आज ही अपने घर में मसाला काजू की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी मसाला काजू को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Paneer Biryani Recipe: डिनर का स्वाद दोगुना कर देगी ये पनीर बिरयानी की रेसिपी, जानें विधि
Bread Paneer Pizza Pop Recipe: डिनर में बनाएं पनीर पिज्जा पॉप की रेसिपी, जानें बनाने तरीका
Paneer Makhani Recipe: कुछ स्पेशल खाना है तो ट्राई करें पनीर मखनी, होटल जैसा मिलेगा स्वाद!
Afgani Paneer Curry: अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये अफगानी पनीर करी: शेफ कुणाल
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

