नाश्ते में उत्तपम खाना बहुत लोगों को पसंद होता है। कई तरह से उत्तपम बना सकते हैं जैसे सूजी का उत्तपम, प्याज, टमाटर का उत्तपम, चावल का उत्तपम, ढेर सारी सब्जियां डालकर भी आप हेल्दी और पौष्टिक उत्तपम बना सकते हैं। अगर आप ये सब ट्राई कर चुके हैं, इनका स्वाद चख चुके हैं और कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं तो अब बनाएं पालक पनीर उत्तपम।
इसमें पालक और पनीर होने के कारण ये बेहद ही हेल्दी और पौष्टिक साबित हो सकता है। साथ ही यह एक आसानी से पचने वाला ब्रेकफास्ट है और इसे खाकर वजन नहीं बढ़ता, बल्कि वेट लॉस होता है। तो आइए जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं पालक पनीर उत्तपम की रेसिपी।
कैसे बनाएं पालक पनीर उत्तपम की रेसिपी- How to Make Palak Paneer Uttapam Recipe
सामग्री:
- पालक प्यूरी- एक कप
- दही- 1/2 कप
- सूजी- एक कप
- फ्रूट सॉल्ट या ईनो- एक पैकेट
- पनीर- आधा कप
- टमाटर-आधा कप
- प्याज- आधा बारीक कटा
- हरी मिर्च- 1 से 2
- धनिया पत्ती- बारीक कटी हुई
- नमक-स्वादानुसार
- तेल- सेंकने के लिए
पालक पनीर उत्तपम बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती को बारीक काट लें।
- पनीर को कद्दूकस करके अलग रख लें।
- ये आपकी टॉपिंग के लिए सामग्री है।
- अब एक बाउल में सूजी निकालें।
- इसमें दही, पालक की प्यूरी और नमक डाल दें।
- इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
- थोड़ा सा पानी डालकर बैटर तैयार कर लें।
- घोल बहुत ज्यादा पतला ना बनाएं।
- अब टॉपिंग के लिए एक अलग बाउल में प्याज, टमाटर, मिर्च, धनिया पत्ती, पनीर, नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- आप चाहें तो अपनी पसंदीदा कोई दूसरी सब्जी जैसे शिमला मिर्च, मटर भी डाल सकते हैं।
- अब सूजी वाले घोल में ईनो और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- ऐसा करने से घोल फूल जाएगा और उत्तपम सॉफ्ट बनेंगे।
- एक पैन को गैस पर रखें, उसमें थोड़ा सा तेल डालें।
- अब एक कलछी भर घोल को पैन पर डालकर अच्छी तरह से फैला दें।
- इस पर आप ऊपर से तैयार टॉपिंग की सामग्री डालें और हल्के हाथों से प्रेस करें।
- जब एक तरफ से उत्तपम पक जाए तो दूसरी तरफ पलट कर भी सेकें।
- तैयार है गरमा गर्म नाश्ते के लिए हेल्दी, टेस्टी और पौष्टिक पालक पनीर उत्तपम।
- आप इसे लंच बॉक्स में भी बच्चों को दे सकते हैं।
- इसे आप अपनी पसंदीदा चटनी के साथ खाने का लुत्फ उठाएं।
अगर आप ब्रेकफास्ट करके एनर्जी से भरपूर रहना चाहते है, तो आज ही अपने घर में पालक पनीर उत्तपम की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने परिवार जनों और दोस्तों के बीच जरूर शेयर करें। ताकि वो भी इस रेसिपी का मज़ा उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Paneer Fried Rice Recipe: आज ही डिनर में बनाएं पनीर फ्राइड राइस रेसिपी, जानें बनाने की विधि
Paneer Makhani Recipe: कुछ स्पेशल खाना है तो ट्राई करें पनीर मखनी, होटल जैसा मिलेगा स्वाद!
Afgani Paneer Curry: अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये अफगानी पनीर करी: शेफ कुणाल
Soya Pulao Recipe: लंच या डिनर के लिए ऐसे बनाएं सोया पुलाव रेसिपी, जानें बनाने की विधि
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

