Search

Home / hindi recipe / Soya Pulao Recipe: लंच या डिनर के लिए ऐसे बनाएं सोया पुलाव रेसिपी, जानें बनाने की विधि

Soya Pulao Recipe

Soya Pulao Recipe: लंच या डिनर के लिए ऐसे बनाएं सोया पुलाव रेसिपी, जानें बनाने की विधि

Marketing Team | जून 15, 2023

सोया पुलाव लंच और डिनर के लिए परफेक्ट फूड डिश है। सोया पुलाव स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषण से भी भरपूर होते हैं। आप अगर सिंपल पुलाव को खाकर बोर हो चुके हैं और पुलाव की नई वैराइटी को ट्राई करना चाहते हैं तो सोया पुलाव एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।

 

Soya Pulao Recipes

 

सोया पुलाव प्रोटीन से भरपूर होता है जिसे खाने के बाद शरीर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पहुंच जाता है। साथ ही सोया पुलाव बनाना काफी आसान है और यह सरल विधि से तैयार हो जाता है। तो आइए जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं सोया पुलाव की रेसिपी

कैसे बनाएं सोया पुलाव की रेसिपी- How to Make Soya Pulao Recipe

सामग्री:

  • चावल- 2 कप
  • प्याज बारीक कटा- 1
  • सोया चंक्स- 1 कप
  • जीरा- 1/2 टी स्पून
  • हरा धनिया बारीक कटा- 1 टेबल स्पून
  • काली मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
  • तेल
  • नमक- स्वादानुसार

सोया पुलाव बनाने का तरीका:

  • सबसे पहले सोया पुलाव बनाने के लिए चावल को साफ करें और पानी से दो-तीन बार अच्छी तरह से धोएं।
  • इसके बाद प्रेशर कुकर में चावल डालें।
  • कुकर में जरूरत के मुताबिक पानी डालें और ढक्कन लगाकर हाई फ्लेम पर कुकर को गैस पर चढ़ा दें।
  • जब कुकर में एक सीटी आ जाए तो गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप रिलीज होने दें।
  • इस बीच एक बर्तन में पानी लें और उसमें सोया चंक्स डालकर मध्यम फ्लेम पर उबाल लें।
  • जब सोया चंक्स नरम हो जाएं तो एक बाउल में निकाल लें।
  • अब कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालें और गर्म करें।
  • तेल गर्म होने के बाद उसमें जीरा और बारीक कटी प्याज डालकर हल्का भूनें।
  • जब प्याज का रंग हल्का सुनहरा होकर नरम हो जाएं तो उसमें सोया चंक्स और चावल डालें।
  • अब बड़े चम्मच की मदद से सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं।
  • कुछ देर तक पकाने के बाद पुलाव में काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिक्स करें।
  • अब कड़ाही को ढककर पुलाव को 8 से 10 मिनट तक पकने दें।
  • इस दौरान बीच-बीच में पुलाव को चलाते भी रहें, जिससे कड़ाही में न चिपकें।
  • जब पुलाव से भीनी खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें।
  • पुलाव अच्छी तरह पककर तैयार हो चुके हैं।
  • इन्हें हरी धनिया पत्ती गार्निश कर लंच या डिनर में सर्व कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

अगर आप लंच और डिनर में एक ही तरह की रेसिपी खाकर बोर हो गए है, तो आज ही अपने किचन में सोया पुलाव की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी सोया पुलाव की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Masala Soya Chaap Recipe: घर में ऐसे बनाएं रेस्ट्रोरेंट स्टाइल में मसाला सोया चाप की रेसिपी

6 Health Benefits of Soy Milk: सोया मिल्‍क के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, जानें क्यों!

Soyabean Oil Benefits in Hindi: जानें सोयाबीन तेल के 6 गज़ब के फायदे, उपयोग और नुकसान!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Paneer Fried Rice Recipe: आज ही डिनर में बनाएं पनीर फ्राइड राइस रेसिपी, जानें बनाने की विधि

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *