Search

Home / hindi recipe / Vegetable Momos Recipe: हेल्दी स्नैक्स खाना है तो बनाएं वेजिटेबल मोमोज़ रेसिपी, जानें पूरी विधि

Vegetable Momos Recipes

Vegetable Momos Recipe: हेल्दी स्नैक्स खाना है तो बनाएं वेजिटेबल मोमोज़ रेसिपी, जानें पूरी विधि

Marketing Team | जून 15, 2023

स्ट्रीट फूड के तौर पर मोमोज़ को काफी पसंद किया जाने लगा है। स्वाद से भरपूर मोमोज भले ही विदेशी फूड डिश हो लेकिन अब ये हमारे यहां भी काफी पसंद की जाने लगी है। मोजोज नॉनवेज और वेज दोनों तरह से बनाए जा सकते हैं। आज हम आपको स्वाद और पोषण से भरपूर वेजिटबेल मोमोज बनाने की सिंपल रेसिपी बताएंगे।

 

Vegetable Momos Recipe

 

दिन के वक्त कई बार हल्की भूख महसूस होने लगती है, ऐसी सूरत में आप अगर टेस्टी के साथ हेल्दी डिश को ट्राई करना चाहते हैं तो वेजिटेबल मोमोज बढ़िया विकल्प हो सकता है। वेजिटेबल मोमोज बनाना काफी आसान है और इन्हें बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। तो आइए जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाई जाती है वेजिटबेल मोमोज की रेसिपी

कैसे बनाएं वेजिटेबल मोमोज की रेसिपी- How to Make Vegetable Momos Recipe

सामग्री:

  • मैदा- 3 कटोरी
  • लहसुन- 4 से 5 कलियां (कद्दूकस की हुईं)
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • पत्तागोभी- 1/2 (बारीक कटी हुई)
  • पनीर- 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • काली मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
  • नमक- जरुरत के मुताबिक

वेजिटेबल मोमोज बनाने की आसान विधि:

  • वेजिटेबल मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा डालें और उसमें थोड़ा सा नमक डालकर पानी मिलाते हुए नरम आटा गूंथ लें।
  • इसके बाद आटे को सैट होने के लिए कुछ देर ढककर अलग रख दें।
  • इस दौरान पत्तागोभी, पनीर को कस लें।
  • इसके बाद प्याज, लहसुन, हरा धनिया भी बारीक काटें।
  • अब सारी चीजों को एक बड़ी बाउल में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
  • अब इसमें काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा तेल डालकर मिलाएं।
  • मिश्रण को एक घंटे के लिए छोड़ दें।
  • ऐसा करने से कच्ची पत्तागोभी अच्छी तरह से सॉफ्ट हो जाएगी।
  • अब मैदे का आटा लें और उसकी लोई तोड़कर पतली पूरी के आकार की बेल लें।
  • इसमें मोमोज की स्टफिंग बीच में रखें और शेप देते हुए बंद कर दें।
  • इसी तरह सारे मोमोज तैयार कर एक प्लेट में रख दें।
  • अब मोमोज स्टीम पॉट लें और उसके आधे से ज्यादा हिस्से में पानी भरकर गैस पर चढ़ा दें।
  • फिर सेपरेटर पर तैयार किए मोमोज रखें और उन्हें स्टीम में पकने दें।
  • लगभग 10 मिनट तक मोमोज को पका लें।
  • इसके बाद मोमोज को बर्तन से निकाल लें।
  • टेस्टी और हेल्दी वेजिटेबल मोमोज बनकर तैयार हैं और इन्हें चटनी के साथ खाएं।

 

 

 

 

 

अगर आप हेल्दी स्नैक्स खाने के शौक़ीन है, तो आज ही अपनी रसोई में वेजिटेबल मोमोज की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी सरल है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी वेजिटेबल मोमोज की रेसिपी को अच्छे से बना पाएं। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Butter Chicken Momo: मोमोज के शौक़ीन एक बार जरूर खाएं बटर चिकन मोमोज, जानें विधि

परांठे में मिले मोमोज़, अजीबोगरीब फ्यूज़न देखकर लोग हुए हैरान

Chili Momos Recipe: इस वीकेंड पर ऐसे बनाएं टेस्टी चिली मोमोज की रेसिपी, जानें विधि

मशहूर शेफ़ संजीव कपूर की कॉर्न चीज़ फ्राइड मोमोज़ रेसिपी

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *