Home / News Stories / परांठे में मिले मोमोज़, अजीबोगरीब फ्यूज़न देखकर लोग हुए हैरान
लोग खाने के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं। जिसके कारण हमें कई ऐसे व्यंजन मिले हैं जिन्होंने वाकई में एक साधारण डिश को पहले से बेहतर बनाया है। लेकिन प्रत्येक एक्सपेरिमेंट सफल हो यह भी जरूरी नहीं है। हाल ही में इंटरनेट पर हमें ऐसा ही एक एक्सपेरिमेंट वीडियो देखने को मिला है जिसने कई फूड प्रेमियों को अपनी ओर खींचा है। एक फ़ूड ब्लॉगर मोमोज़ परांठा कहे जाने वाले एक नये स्ट्रीट फ़ूड को दिखा रहा था, जो वास्तव में एक आम व्यक्ति की कल्पना से परे लगता है।
वीडियो को YouTuber अमर सिरोही ने अपने YouTube चैनल ‘Foodie Incarnate’ पर साझा किया जिसमें वह इस अलग दिखने वाले फ्यूज़न को चखते हुए नजर आए। वीडियो अभी तक नौ लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और लगभग 60 हज़ार लाइक्स के साथ चर्चा का विषय बना हुआ है।
परांठे की स्टफिंग गोभी, गाजर और प्याज़ की मोमो फिलिंग है जिसे मोमो चटनी और मेयोनेज़ के साथ परोसा जाता है। बाहरी परत परांठे के आटे से बनी होती है ताकि उसे परांठे की बनावट दी जा सके। यह मोमो परांठा 100 रुपये में उपलब्ध है,जिसका स्वाद आप चांदनी चौक में ले सकते हैं।
YouTuber ने दर्शकों को मोमो परांठा के स्थान पर अलग-अलग मोमोज़ और परांठा खाने के लिए 100 रुपये का उपयोग करने की सिफारिश करके वीडियो को समाप्त किया, लेकिन वह यह भी कहते हैं कि अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यह मोमो परांठा डिश आप एक बार चख जरूर सकते हैं।
वहीं दर्शकों ने भी वीडियो पर अपनी-अपनी टिप्पणीयां देकर इस डिश का स्वागत किया, एक दर्शक ने टिप्पणी की, “स्प्रिंग रोल के नाम पे मोमो परांठा बिक रहा है”, जबकि अन्य ने पकवान के स्वाद और बनावट की आलोचना की।
आप भी मोमोज़ परांठा पर अपनी राय हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं, साथ ही हमारे साथ ट्राई करें स्वादिष्ट वेज मोमो की रेसिपी।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)