हम किसी भी खास अवसर या जीवन में किसी भी नई चीज की शुरूवात में तोहफे देते और लेते हैं। लेकिन जीवन में प्राप्त हुए सभी तोहफों में से सिर्फ वही गिने चुने याद रह जाते हैं जो किसी खास व्यक्ति से मिले हों या फिर जो हमारी पसन्द और नापसंद को ध्यान में रखते हुए सिर्फ हमारे लिए बनाए गए हों। नया साल आने वाला है जो कि अपने प्रियजनों को एक यादगार गिफ्ट देने और उनके बेहतर भविष्य की कामना करने के लिए एक बेहतरीन समय है, हालांकि गिफ्ट देने से पहले हमेशा इस बात के लिए समय जरूर लें कि ऐसा क्या गिफ्ट दें जो उन्हें पसंद आ जाए। आपके और आपके प्रियजनों के न्यू ईयर को खास बनाने के लिए नीचे हमने पाँच ऐसे गिफ्ट आईडिया जोड़े हैं जो निश्चित रूप से आपको और आपके करीबी लोगों को पसन्द आएँगे।
Table of Contents

कस्टम मैड उपहार हमेशा से ही दिलों में एक खास जगह बनाते हुए आए हैं। ये उपहार हमें बताते हैं कि हम किसी के लिए कितने खास हो सकते हैं। कस्टम मैड उपहार में आप नाम, यादगार तस्वीर के साथ मनपसंद गीत या एक कविता को जोड़ सकते हैं जो आपके तोहफे को और अधिक स्पेशल बनाने में आपकी मदद करेगें। आजकल पर्सनलाइज्ड कैरीकेचर स्टैंड और स्पॉटिफाई फोटो प्लाक काफी अधिक चलन में हैं।

नए साल का पौधा शुभ समाचार और नई शुरुआत का जीवंत प्रतीक है। आप जिसे भी पौधा उपहार में देते हैं, वह निश्चित रूप से ही आपके उपहार की सराहना करेगा। उपहार के रूप में आप एक बोनसाई, लिली, 5 लेयर वाला लकी बैंबू, चियरफुल पॉइन्सेटिया, मनी प्लांट या फिर कुछ इंडोर प्लांट को भी चुन सकते हैं। यह न केवल घर की सुंदरता को बढ़ाते हैं बल्कि साफ और सकारात्मक ऊर्जा देने के लिए भी जाने जाते हैं।

नए साल के पहले दिन अक्सर लोग खुद को फिट रखने और नियमित व्यायाम करने का प्रण लेते हैं, जो कि एक हफ्ते से अधिक चल नहीं पाता है। अगर आपकी पहचान में भी ऐसे लोग हैं जो नए साल में अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के बारे में सोच रहे हैं तो आप उन्हें और अधिक मोटिवेट करने के लिए जिम के उपकरण उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा स्पोर्ट्स वेयर और योगा मैट भी एक अच्छा न्यू ईयर गिफ्ट कहा जा सकता है।

रोज़मर्रा के जीवन में काम आने वाली एक्सेसरीज न्यू ईयर गिफ्ट में देने का एक अच्छा उपाय है। आप लड़कों के लिए घड़ी, अंगूठी, कैप, ब्रेसलेट, गले की चैन या एक स्टाइलिश बेल्ट चुन सकते हैं। वहीं एक लड़की के लिए उपहार चुनते समय आप कान के झुमकों, हेयर क्लिप, गले का हार और पायल जैसी चीजों को प्राथमिकता दे सकते हैं।

वह कोई जगमगाती हुई लाइट हो सकती है, या फिर घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने वाली कोई मूर्ति भी। शो पीस उपहारों को खरीदते हुए हमेशा यह ध्यान में रखें कि वह किसी न किसी तरह से उपयोग में आ रही हो, या जिनका घर में रखे जाने पर एक वास्तविक अर्थ निकल कर आ रहा हो।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)