Home / News Stories / Viral video: अब टमाटर काटने के लिए नहीं पड़ेगी चाकू की ज़रूरत
“आज के दौर में कुछ भी होना नामुमकिन नहीं है”, इंस्टाग्राम से प्राप्त हमारी आज की स्टोरी इसी तथ्य को उजागर करती है। वीडियो “व्हाट हाउ व्हाई” अकाउंट द्वारा अपलोड किया गया है जिसमें एक व्यक्ति को किटकैट से टमाटर को काटते हुए दिखाया गया है।
वीडियो में व्यक्ति सबसे पहले किटकैट को एक चपटे पत्थर नुमा आकृति पर नुकीला करता है और फिर उससे टमाटर काटने की अपनी कला को प्रदर्शित करता है। वीडियो को अब तक 1.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और कुछ दिलचस्प टिप्पणियां प्राप्त हुई हैं। जबकि कई लोगों ने क्लिप को पसंद किया, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लगा कि वह चॉकलेट खाने जा रहा है। एक यूज़र ने कहा, ‘मैंने सोचा था कि वह किटकैट को गलत तरीके से काटेगा। वहीं एक अन्य यूज़र लिखता है कि क्या टमाटर लगा हुआ चॉकलेट खाया जा सकता है? एक तीसरे व्यक्ति ने लिखा, “जब आप एक स्नैक को शार्प करते हैं तो क्या आपको कभी कोई कट लगा है? उनमें से कुछ बहुत तेज धार वाले दिखते हैं। ”
https://www.instagram.com/reel/CXwarWmly1f/?utm_medium=copy_link
इंसटाग्राम पर स्थित इस अकाउंट पर अभी तक चार सौ से अधिक वीडियो हैं जिसमें से कई वीडियो खाने की चीजों को नुकीला बनाकर टमाटर को काटने के बारे में हैं। जिनमें से कुछ में एक कुकी, चॉकलेट, पॉप टार्ट और यहां तक कि एक चिप्स से भी टमाटर को काटते हुए दिखाया गया है।
खाने की चीजों को नुकीला बनाकर उससे टमाटर काटने की कला पर अपनी राय हमें आप नीचे कमेन्ट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं, साथ ही ऐसी ही मजेदार ख़बरों और स्वादिष्ट पकवानों के लिए जुड़े रहें BetterButter के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)