स्वाद से भरपूर पनीर बिरयानी खाने का स्वाद बढ़ा देती है। लंच या डिनर कभी भी पनीर बिरयानी को खाया जा सकता है। बिरयानी एक ऐसी फूड डिश है जो कि वेज और नॉनवेज दोनों तरह से बनाई जा सकती है। बिरयानी की कई वैराइटीज़ काफी लोकप्रिय हैं, इनमें से एक है पनीर बिरयानी। ये बिरयानी न सिर्फ टेस्टी होती है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद होती है।
घर में अगर कोई पार्टी देने जा रहे हैं या फिर अचानक कोई मेहमान आ गए हैं तो उनके लिए भी पनीर बिरयानी को बनाकर सर्व किया जा सकता है। क्योंकि इसा बिरयानी को बनाना काफी आसान है। तो चलिए जल्दी से जान लेते है पनीर बिरयानी की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं पनीर बिरयानी की रेसिपी- How to Make Paneer Biryani Recipe
सामग्री:
- चावल- 3 कप
- पनीर- 1/2 किलो
- काजू पेस्ट- 1 कप
- बादाम- 10
- मक्खन- 2 टेबल स्पून
- देसी घी- 4 टेबल स्पून
- टोमेटो प्यूरी- 1 कप
- हरी मिर्च कटी- 3
- अदरक कटा- 1 टेबल स्पून
- प्याज लच्छे में कटा- 1 कप
- प्याज बारीक कटी- 1
- लहसुन -5 कलियां
- पुदीने की पत्तियां -1 टेबल स्पून
- हल्दी पाउडर -1 टी स्पून
- धनिया पाउडर -1 टेबल स्पून
- दालचीनी -2 टुकड़े
- हरा धनिया -1 टेबल स्पून
- इलायची पाउडर -1/2 टी स्पून
- तंदूरी मसाला -1 टी स्पून
- बड़ी इलायची -4
- हरी इलायची -6
- काली मिर्च पाउडर -1/4 टी स्पून
- नमक -स्वादानुसार
पनीर बिरयानी बनाने की विधि:
- सबसे पहले स्वाद से लबरेज पनीर बिरयानी बनाने के लिए पहले चावल धोएं और फिर उन्हें उबाल लें।
- इस बीच पनीर के टुकड़े काट लें।
- अब चावल उबलने के बाद कड़ाही में देसी घी डालकर गर्म करें।
- घी गर्म होने के बाद पनीर के टुकड़े डालकर सुनहरा भूरा होने तक तलें।
- इसके बाद फ्राइड पनीर को एक बाउल में निकाल लें।
- अब बचे हुए घी में बड़ी इलायची, दालचीन, काली मिर्च पाउडर, लौंग और हरी इलायची डालकर कुछ देर तक भूनें।
- लगभग 30 सेकंड तक मसाले भूनने के बाद उसमें बारीक कटी प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर मिलाएं।
- फ्राई करने के दौरान जब प्याज नरम हो जाए तो हल्दी, तंदूरी मसाला और इलायची पाउडर भी डालकर भूनें।
- कुछ देर भूनने के बाद कड़ाही में टमाटर प्यूरी डालकर मिलाएं।
- अब 5 मिनट तक भूनने के बाद मिश्रण में काजू पेस्ट और स्वाद के अनुसार नमक भी मिला लें।
- जब मिश्रण अच्छी तरह से पक जाए और घी छोड़ने लगे तो फ्राइड पनीर के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और 10 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद गेस बंद कर दें।
- अब एक बर्तन लें और उसमें गैस पर धीमी आंच पर रख दें।
- अब बर्तन में पहले एक तिहाई पके चावल डालकर परत बना दें।
- इसके ऊपर पनीर का तैयार आधा मिश्रण बिछाकर दूसरी परत बनाएं।
- फिर चावल की एक और पर इसके ऊपर बना दें।
- फिर पनीर के मिश्रण की चावल के ऊपर दूसरी परत बनाएं।
- आखिर में चावल की सबसे ऊपरी हिस्से पर परत बिछा दें।
- अब चावल के ऊपर लच्छेदार तला हुआ प्याज, धनिया पत्ती और पुदीना पत्ती डालकर फैलाएं।
- इसके बाद बर्तन को ढककर धीमी आंच पर कम से कम 12 से 15 मिनट तक बिरयानी को पकने दें फिर गैस बंद कर दें।
- अब स्वाद से भरपूर पनीर बिरयानी बनकर तैयार हो चुकी है।
- इसे गरमा-गरम खाना शुरू कर सकते है।
अगर आप डिनर का स्वाद दोगुना करना चाहते है, तो आज ही अपने घर में पनीर बिरयानी की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी पनीर बिरयानी को अच्छे से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Perfect Biryani Tips: स्वादिष्ट बिरयानी बनाने के लिए कैसे करें चावल का चुनाव? जानें यहां
Kathal Ka Paratha Recipe: बिरयानी तो कई बार खाई होगी, अब खाइये कटहल का मसाला परांठा
Palak Biryani Recipe: बच्चों और बुजुर्गों के लिए घर में बनाएं ये पालक बिरयानी की रेसिपी
Biryani Facts – दिलचस्प बिरयानी तथ्य, और उनसे जुड़ी रोचक कहानियां
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

