ब्रेकफास्ट में यम्मी और चीज़ी स्नैक्स सभी को पसंद होते हैं। खासकर बच्चे चीज़ी डिशों के सबसे बड़े फैन होते हैं। वहीं, कुछ बच्चे पिज्जा खाने की भी काफी जिद करते हैं। ऐसे में आप नाश्ते में पिज्जा कोन की आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।
ब्रेड और सब्जियों की चटपटी फिलिंग बनाकर आप फटाफट से नाश्ते में चीज़ी और डिलिशियस पिज्जा कोन बना सकते हैं। और इसे बनाना भी काफी आसान है, तो आइए जल्दी से जान लीजिए पिज्जा कोन रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं पिज्जा कोन की रेसिपी- How to Make Pizza Cone Recipe
सामग्री:
- ब्रेड- 2 स्लाइस
- शिमला मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
- कॉर्न- ½ कप उबले हुए
- प्याज- 1 बारीक कटी हुई
- नमक- स्वादानुसार
- मेयोनीज- 2 चम्मच कद्दूकस की हुई
- मोजरेल चीज़- 2 चम्मच
- मैदा- 1 चम्मच
- गार्निश करने के लिए- ड्राई हर्ब्स यानी ऑरेगिनो
पिज्जा कोन बनाने की आसान विधि:
- पिज्जा कोन बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में शिमला मिर्च, कॉर्न और प्याज डालें।
- अब इसमें नमक और मेयोनीज एड कर दें।
- अब सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इसके बाद ब्रेड की स्लाइस को साइड से काटकर इसका ब्राउन पार्ट रिमूव कर दें।
- अब ब्रेड पर बेलन रखकर रोट की तरह बेल लें।
- जिससे ब्रेड फ्लैट हो जाएगा।
- इसके बाद कटोरी में मैदे और पानी का घोल बना लें।
- अब ब्रेड के किनारों पर मैदे का घोल लगाएं और इसके दोनों साइड को चिपका कर कोन बन लें।
- फिर इसमें पिज्जा की फिलिंग भरें।
- अब इसके ऊपर मोजरेला चीज़ डालें।
- आखिर में इस पर ऑरेगिनो स्प्रेड कर दें।
- अब ब्रेड को बेकिंग ट्रे में रखें।
- अब ओवन को 190 डिग्री पर सेट करें और इसे 10 मिनट तक बेक कर लें।
- वहीं ओवन के बिना पिज्जा कोन बनने के लिए ब्रेड को एल्युमीनियम फॉइल पेपर में रैप करें और पैन में रखकर सेंक लें।
- बस आपका पिज्जा कोन तैयार है।
- इसे टोमैटो सॉस के साथ बच्चों को सर्व करें।
- वहीं पिज्जा कोन को हेल्दी बनने के लिए आप इसकी फिलिंग में ढेर सारी सब्जियां भी मिला सकते हैं।
- ये डिलिशियस और चीज़ी स्नैक्स बच्चों को बेहद पसंद आएंगे।
प्रिय पाठकों यदि आप पिज्जा खाना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में पिज्जा कोन रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस टेस्टी रेसिपी को बनाना बहुत आसान है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी पिज्जा कोन को आसानी से बना पाएं। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Bread Paneer Pizza Pop Recipe: डिनर में बनाएं पनीर पिज्जा पॉप की रेसिपी, जानें बनाने तरीका
Samosa Pizza Chaat Recipe: बच्चों को बेहद पसंद आएगी ये समोसा पिज्जा चाट की रेसिपी
Margherita Pizza Recipe: मार्गेरिटा पिज्जा बन रहा है लोगों की पहली पसंद, आप भी बनाएं ऐसे
Paneer Butter Masala: घर आ रहे मेहमानों के लिए बनाएं पनीर बटर मसाला, स्वाद की करेंगे तारीफ
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

