मशहूर संजीव कपूर आए दिन अपने फैंस के लिए एक से एक अनोखी रेसिपीज लेकर आते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इसी कड़ी में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलू बुखारा पाव रोटी बनाने की रेसिपी शेयर की। आलूबुखारा रस से भरा एक बहुत ही टेस्टी और हेल्दी फ़्रूट है और इस से बनी पावरोटी का नाम सुनकर किसी के मुंह में भी पानी आ सकता है। तो आइए जानते हैं संजीव कपूर की आलू बुखारा पाव रोटी रेसिपी को विस्तार से।
आलूबुखारा पाव रोटी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
संजीव कपूर की रेसिपी के अनुसार आलूबुखारा पाव रोटी बनाने के लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता होगी।
- आलू बुखारा
- दो अंडे
- एक चम्मच वनीला एसेंस
- तीन चौथाई कटोरी मक्खन
- एक चम्मच बेकिंग पाउडर
- एक कटोरी बारीक चीनी
- एक कटोरी मैदा
- दूध दो चम्मच
आलू बुखारा पाव रोटी बनाने की रेसिपी:
उपरोक्त सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद निम्न विधि से आलूबुखारा पाव रोटी तैयार करें:-
- सबसे पहले आलूबुखारे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद एक कटोरे में दो अंडे को तोड़कर डालें और अच्छे से फेंट लें।
- अंडे को फेंट लेने के बाद इस मिशन में वनीला एसेंस मिला दें और गाढ़ा घोल तैयार करें।
- एक दूसरे कटोरे में मक्खन और बूरे को अच्छे से फेंटकर बैटर बनाएं और अंडे के साथ मिला दें।
- एक अन्य कटोरे में मैदा और बेकिंग सोडे को मिक्स करें और उसमें ऊपर आलू बुखारा व दूध डाल दें।
- इस सामग्री को मिक्स करके पहले वाले घोल के साथ मिला दें।
- अब इस बैटर को लॉफ़ कंटेनर में रखकर ओवन में 180 डिग्री पर 35 से 40 मिनट तक गर्म कीजिए।
- आलू बुखारा पाव रोटी तैयार हो जाएगी।
प्रिय पाठकों यदि आप संजीव कपूर के स्टाइल में आलूबुखारा पाव रोटी की रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में इसे जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी आलूबुखारा पाव रोटी की रेसिपी को बना ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Plums Benefits: सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है आलूबुखारा, जानें 7 गज़ब के फायदे!
Egg Chapati Recipe: ब्रेड अंडा खाकर हो गए है बोर तो ऐसे बनाएं एग चपाती की रेसिपी, जानें कैसे?
Masala Bread Recipe: अगर घर में बची हैं ब्रेड तो बनाएं मसाला ब्रेड की एक स्वादिष्ट रेसिपी
Garlic Bread and Cheese Dip: घर पर ऐसे बनाएं गार्लिक ब्रेड और चीज डिप: शेफ कुणाल कपूर
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

