पंजाबी जायके को पसंद करने वालों के बीच दम आलू की सब्जी काफी लोकप्रिय है। किसी खास मौके के लिए पंजाबी दम आलू को अक्सर बनाया जाता है। पार्टी या फंक्शन में भी इसका स्वाद बहुत भाता है। आप अगर इस बार वीक एंड डिनर का मज़ा दोगुना करना चाहते हैं तो सब्जी में पंजाबी दम आलू को ट्राई कर सकते हैं।
रेस्टोरेंट स्टाइल के पंजाबी दम आलू को जो भी खाएगा वो तारीफ किए बिना नहीं रह सकेगा।बेहद आसानी से तैयार होने वाले पंजाबी दम आलू बच्चों के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं। अगर आपने कभी पंजाबी दम आलू की रेसिपी को ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि की मदद से बेहद आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि कैसे बनाई जाती है पंजाबी दम आलू की रेसिपी।
कैसे बनाएं पंजाबी दम आलू रेसिपी- How to Make Punjabi Dum Aloo Recipe
सामग्री:
- आलू (छोटा साइज़) -1 किलो
- टमाटर कटे -4 कप
- प्याज कटे -2 कप
- ताजा क्रीम -2 टेबलस्पून
- दालचीनी -2 टुकड़े
- इलायची -2-3
- हरी मिर्च -3-4
- सौंफ -2 टी स्पून
- चीनी -1/2 टी स्पून
- हल्दी -1/2 टी स्पून
- लहसुन -8-10 कलियां
- जीरा -1 टी स्पून
- लौंग -4-5
- हरा धनिया -2-3 टेबलस्पून
- कश्मीरी लाल मिर्च -5-6
- काजू के टुकड़े -1/2 कप
- तेल -जरूरत के अनुसार
- नमक -स्वादानुसार
पंजाबी दम आलू बनाने की आसान विधि:
- स्वाद से भरपूर पंजाबी दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर के टुकड़े कर लें।
- अब एक कड़ाही में टमाटर के टुकड़े और लगभग 3 कप पानी डालें और गर्म करें।
- टमाटर को 10 से 15 मिनट तक पकाएं और फिर गैस को बंद कर दें।
- अब टमाटर को ठंडा होने दें।
- जब टमाटर ठंडे हो जाएं तो उन्हें मिक्सर जार में डालकर ब्लैंड करें और प्यूरी तैयार कर लें।
- इसी तरह मिक्सर की मदद से प्याज का भी पेस्ट तैयार कर लें।
- अब एक अन्य कड़ाही लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें।
- तेल गर्म होने के बाद लौंग, दालचीनी और इलायची डालकर कुछ देर तक भूनें, फिर इसमें प्याज का पेस्ट डालकर चलाते हुए पकाएं।
- जब प्याज का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो इसमें टमाटर प्यूरी डालकर 2-3 मिनट तक पकने दें।
- अब एक-एक कर ग्रेवी में सारे मसाले डाल दें।
- जब ग्रेवी में उबाल आना शुरू हो जाए तो इसमें ताजा क्रीम, चीनी और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें।
- ग्रेवी जब तक पक रही है, उसी दौरान एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और उसमें आलू डालकर 1-2 मिनट तक डीप फ्राई कर लें और एक प्लेट में निकाल लें।
- जब ग्रेवी अच्छी तरह से उबलने लग जाए तो उसमें काजू और फ्राइड आलू डालकर चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स कर दें।
- अब कड़ाही को ढक दें और सब्जी को 5-7 मिनट तक पकने दें।
- इसके बाद गैस बंद कर दें।
- अब टेस्टी पंजाबी दम आलू की सब्जी बनकर तैयार है।
- इसे रोटी, नान या राइस के साथ सर्व करें।
अगर आप भी डिनर में कुछ अलग खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में पंजाबी दम आलू रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी पंजाबी दम आलू की रेसिपी को बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Potato Pickle Recipe: घर में झटपट बनाएं आलू का अचार, जानें पूरी रेसिपी
Aloo Ke Kabab Recipe: इस बरसात में गरमा-गरम बनाकर खाएं आलू के कबाब, जानें पूरी विधि
Potato Soup: आलू का टेस्टी सूप बनाने के लिए शेफ कुणाल कपूर के इन स्टेप्स को करें फॉलो
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Tandoori Roti Recipe: रेगुलर रोटी से हटकर डिनर में ट्राई करें टेस्टी तंदूरी रोटी, जानें रेसिपी
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

