बारिश का मौसम हो और आपका शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन करें तो ट्राई करें टेस्टी पंजाबी तड़का मैगी। मैगी बनाने की यह रेसिपी न सिर्फ आसान है बल्कि स्वाद में भी बेहद टेस्टी है। एक बार इस मैगी का स्वाद चखने वाला हर बार मैगी बनाने के लिए यही रेसिपी ट्राई करना चाहेगा। तो अगर आप एक ही तरह से मैगी बनाकर बोर हो चुके हैं तो ट्राई करें टेस्टी पंजाबी तड़का मैगी।
कैसे बनाएं पंजाबी तड़का मैगी की रेसिपी (How to Make Punjabi Tadka Maggi Recipe)
सामग्री:
- मैगी- 2 पैकेट
- प्याज -1/4 कप, टुकड़ों में कटा हुआ
- टमाटर -1/4 कप, टुकड़ों में कटा हुआ
- शिमला मिर्च-1/4 कप, टुकड़ों में कटा हुआ
- हरी मटर-1/4 कप
- गाजर-1/4 कप टुकड़ों में कटी हुई
- गरम मसाला-1/2 टी स्पून
- कश्मीरी मिर्च पाउडर-1 टी स्पून
- सूखी लाल मिर्च- 2 से 3
- लहसुन-1 टी स्पून, टुकड़ों में कटा हुआ
- मक्खन-1 टी स्पून
पंजाबी तड़का मैगी बनाने की आसान विधि:
- पंजाबी तड़का मैगी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करके उसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, मटर और गाजर डालें।
- इन सब्जियों को हल्का नरम होने तक पकाएं।
- अब मैगी मसाला और गरम मसाला और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- जब यह मसाला पक जाए तो इसमें 2 कप पानी डालें।
- मसाला और पानी को एक साथ उबालें और मैगी नूडल्स डालकर ढक्कन लगाकर कुछ देर पकने दें।
- मैगी लगभग पक जाने के बाद, एक और पैन गरम करें और उसमें मक्खन डालें।
- मक्खन के गर्म होने पर इसमें कटा हुआ लहसुन और सूखी लाल मिर्च डालें।
- एक बार जब यह चटकने लगे, इसमें कश्मीरी मिर्च पाउडर डालें और सब कुछ अच्छी तरह मिलाने के बाद आंच से हटा दें।
- आपकी गर्मा-गर्म पंजाबी तड़का मैगी सर्व करने के लिए तैयार है।
प्रिय पाठकों यदि आप साधारण मैगी खाकर बोर हो गए है, तो आज ही अपनी रसोई में पंजाबी तड़का मैगी की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस मैगी का स्वाद खाने में बेहद ही लाजबाव होता है। साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी का डबल मज़ा उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
इन 12 टेस्टी और आसान मैगी रेसिपीज़ को जानने के बाद कभी सिंपल मैगी नहीं बनायेंगे आप!
इंदौर का यह स्ट्रीट वेंडर बेच रहा है मैगी परांठा, क्या आप ट्राई कर पाएंगे?
दुल्हन ने तैयार होते हुए उठाया मैगी का लुफ्त, कहा दूल्हा इंतजार करेगा
फूड ब्लॉगर चाहत आनंद ने कैसे बनाई “चॉकलेट मैगी”? कितनी अजीब और कितनी टेस्टी है ये रेसिपी?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

