Home / News Stories / दुल्हन ने तैयार होते हुए उठाया मैगी का लुफ्त, कहा दूल्हा इंतजार करेगा
भारतीय शादियाँ किसी त्योहार से कम नहीं होती है, और कई दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में केंद्रीय आकर्षण दूल्हा और दुल्हन विवाह के दौरान होने वाले सभी समारोह और संस्कारों में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपनी ही शादी में बन रहे पकवानों का आनंद ले पाना तो दूर उन्हें बन रहे पकवानों की कोई जानकारी ही नहीं होती। भूख और प्यास के साथ सभी समरोह को करना वाकई थका देने वाला होता है।
हमने हाल ही में कई दुल्हनों को पिज्जा मैकपफ से लेकर पानी पुरी तक कई तरह की चीजें खाते हुए देखा है। और अब ऐसी ही एक और अनोखी दुल्हन अपनी शादी की रस्म के लिए तैयार होते हुए मैगी नूडल्स खाते हुए पकड़ी गई।
https://www.instagram.com/reel/CVQcCR8g9kp/?utm_source=ig_web_copy_link
वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mua_mis_tanuarora हैंडल से शेयर किया गया, जो दुल्हन की मेकअप आर्टिस्ट थी। मैगी खाती हुई दुल्हन की यह वीडियो वायरल हो गयी है और इसे अब तक 1 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो को “टैग ए मैगी लवर” का कैप्शन भी दिया गया है।
वीडियो में हम एक भारतीय दुल्हन को तैयार होते हुए देख सकते हैं, जिसमें दुल्हन की वीडियो बनाते हुए दुल्हन से सवाल पूछा जाता है कि क्या लगी है, जिसके जवाब में दुल्हन दुल्हन कहती है “भूख लगी है”। साथ ही दुल्हन दूल्हे को 2 घण्टे इंतजार करने के लिए कहती है।
वीडियो के नीचे लोगों ने अलग-अलग प्रकार की प्रतिक्रियाएं दी है और अपने जानने वाले मैगी लवर को टैग किया है। वहीं कुछ यूजर ने मैगी के प्रति अपने प्यार को दिखाते हुए “मैं अपनी शादी में” और मैं भी मैगी प्रेमी हूं जैसे भी कमेंट किए हैं।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)