Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Sanjeev Kapoor Dahi Vada Chaat: संजीव कपूर की क्रीमी दही वडा चाट और मिर्ची वडा रेसिपी।

Sanjeev Kapoor Dahi Vada Chaat

संजीव कपूर एक विश्व विख्यात भारतिय शेफ हैं, जिन्हें भारत और भारत के अलावा कई देशो में प्रसिद्धि प्राप्त है। शेफ संजीव कपूर भारतीय व्यंजनों का सबसे प्रसिद्ध चेहरा हैं। वह असाधारण शेफ है, और  एक सफल टीवी कार्यक्रम चलाते हैं, संजीव कपूर ने लोकप्रिय टीवी शो खाना खजाना की मेजबानी भी की, जो कि एशिया में अपनी तरह का सबसे लंबा चलने वाला शो था, और 120 देशों में प्रसारित किया गया था जिसे 2010 तक 500 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका था। संजीव कपूर एक शेफ होने के साथ-साथ एक सफल व्यवसाई भी है, और भारत सहित कई अन्य देशों में 7 रेस्त्रां और होटल के मालिक हैं।

इसके साथ ही संजीव कपूर यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और समय समय पर अपनी नई रेसिपीज को शेयर करते रहते हैं। हाल ही में संजीव कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर दही वडा चाट और मिर्ची वडा की रेसिपी शेयर की है। जिसमें वह एक खास अंदाज में दही वड़े और मिर्ची वडा बनाते हुए देखे जा सकते हैं।

दही वडा चाट बनाने के लिए वीडियो में उन्होंने सबसे पहले काली बिना छिलके वाली दाल, हारी मिर्च और अदरक का एक महीन पेस्ट तैयार किया है, और उसमें स्वादानुसार नमक डालकर उससे वडा तैयार किए हैं। वडा बनने के बाद उसमे उपर से दही, प्याज, टमाटर हरी चटनी, इमली की चटनी मिलाने के साथ दही, धनिया पत्ता, लाल मिर्च पाउडर और अंत में चाट मसाला के साथ इस डिश को पूरा किया है। 

 

 

2 मिनट 40 सैकेंड की इस वीडियो में उनकी दूसरी रेसिपी है मिर्ची वडा जिसके लिए उन्होने मैश्ड आलू का प्रयोग किया है, जिसे आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, धनिया मसाला, भुना जीरा पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर कुछ देर के लिए पकाया गया है। इस मिश्रण को भरवागिरी मिर्च के अंदर भर कर उसे बेसन के के घोल में डुबोकर तला गया है। और चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर के साथ प्लेट में परोसा गया है। 

संजीव कपूर ने इस दोनों ही रेसिपी की वीडियो अपने ऑफिसियल इंसटाग्राम अकाउंट  @sanjeevkapoor पर शेयर की है, जिसने उन्होंने दही वडा चाट और मिर्ची वडा कैप्शन में लिखते हुए उन्होंने #anytinesnacks डालते हुए आगे लिखा है   “कि मेन्यू आज वडा विशेष है, क्रीमी दही वड़े और मिर्ची वड़े आप किसकी तरफ हैं?

 

 

क्रीमी दही वडा चाट और मिर्ची वडा रेसिपी पर आप अपनी राय हमें नीचे कमेंट सेक्शन में दे सकते हैं। साथ ही कम समय में बनने वाली इन रेसिपीज को आप कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टीकल हमें बतायें,और शेयर करे अपने दोस्तों और परिवार के साथ। खाने से जुडी और भी लेटेस्ट न्यूज और नई रेसिपीज के लिए जुडे रहिये BetterButter के साथ।।

 

यह जरूर पढ़िए:

Masoor Dal Vada Recipe: शाम की चाय के साथ खाएं मसूर दाल वड़ा, जानें बनाने का तरीका

फूड ब्लॉगर ने इंस्टा पर 1 किलो “दही वड़ा” का पोस्ट डाला, यूजर ने दी गालियां!

रणवीर बरार की पोहा वडा रेसिपी है आपकी किसी भी भूख का इलाज

दुबई के एक रेस्ट्रॉं में तैयार किया गया दुनिया का पहला गोल्ड “वडा पॉव”।

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस लेख में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।