दक्षिण भारतीय फूड पसंद करने वालों के बीच में उत्तपम काफी लोकप्रिय है। उत्तपम स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी होता है। सूजी उत्तपम का स्वाद भी लाजवाब होता है और ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। नाश्ते के लिए सूजी उत्तपम एक परफेक्ट फूड डिश है।
अगर आप ब्रेकफास्ट में रोज एक जैसी चीजें खा-खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया टेस्ट चाहते हैं तो सूजी उत्तपम एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। साथ ही साउथ इंडियन फूड में इडली, डोसा, मेदूवड़ा की तरह ही उत्तपम को भी काफी पसंद किया जाता है। और इसे बनाना भी आसान है। तो चलिए जल्दी से जान लेते है सूजी उत्तपम की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं सूजी उत्तपम की रेसिपी (How to Make Suji Uttapam Recipe)
सामग्री:
- सूजी- 1 कप
- दही- 3/4 कप
- टमाटर कटा- 1
- पत्तागोभी कटी- 1/2 कप
- शिमला मिर्च कटी- 1/4 कप
- हरी मिर्च- 1
- हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून
- अदरक कद्दूकस- 1 टी स्पून
- बेकिंग सोडा- जरूरत के अनुसार
- राई- 1/4 टी स्पून
- तेल- 2 से 3 टेबल स्पून
- नमक- स्वादानुसार
सूजी उत्तपम बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले ब्रेकफास्ट में स्वादिष्ट सूजी उत्तपम बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में सूजी डालें।
- अब सूजी में दही डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसके बाद इस मिश्रण में थोड़ा सा पानी मिलाएं और पकोड़े के घोल जैसा बैटर तैयार कर लें।
- अब इस घोल में बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस अदरक और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसके बाद बैटर को ढककर 15 मिनट के लिए अलग रख दें ताकि बैटर फूल सके।
- अब शिमला मिर्च, पत्तागोभी, टमाटर को बारीक काट लें और एक बाउल में डालकर मिलाकर रख लें।
- तय समय के बाद बैटर को लें और उसमें बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर दें।
- अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो उसमें थोड़ा पानी मिला सकते हैं।
- अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लेकर मध्यम आंच पर गर्म करें।
- तवा गर्म होने के बाद उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों तरफ फैला दें।
- अब इसमें थोड़ी सी राई डालकर फैलाएं।
- अब उत्तपम का बैटर लें और जब राई चटकने लगे तो तवे पर 2 कटोरी उत्तपम का बैटर डालकर गोल-गोल करते हुए फैला दें।
- अब उत्तपम के ऊपर कटी सब्जियां टमाटर, पत्तागोभी और शिमला मिर्च डालकर एक जैसी फैलाएं।
- ऊपर से थोड़ा सा हरा धनिया डाल दें।
- अब थोड़ा सा तेल उत्तपम के चारों ओर डाल दें और करछी के पिछले हिस्से से सब्जियों को उत्तपम पर दबाकर पकाएं।
- अब सुनहरा होने तक उत्तपम को दोनों ओर से पलटते हुए सेक लें।
- नाश्ते के लिए टेस्टी उत्तपम बनकर तैयार है।
- इसे नारियल की चटनी के साथ खाना शुरू करें करें।
प्रिय पाठकों इन गर्मियों में ब्रेकफास्ट में कुछ अलग तरह की रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपनी रसोई में सूजी उत्तपम की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है। और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी सूजी उत्तपम की रेसिपी को आसानी से बना पाए। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Sooji Cheela Recipe: नाश्ते में बनाएं टेस्टी और हेल्दी सूजी चीला की रेसिपी, स्वाद में है जबरदस्त।
Suji Roll Recipe: नाश्ते में बनाएं सूजी रोल की रेसिपी, बनाते ही आ जाएगा मुंह में पानी
Suji Khandvi Recipe: अगर टेस्टी ब्रेकफास्ट खाना चाहते है तो बनाएं सूजी खांडवी की रेसिपी, जानें
Suji Medu Vada Recipe: घर में झटपट ऐसे बनाएं सूजी से मेदू वड़ा की रेसिपी, स्वाद में है लाजवाब
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

