रोज एक ही तरह का खाना बना बनाकर अगर आप उकता गए हैं और लंच में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो इस मौसम में आप गर्मा-गर्म तहरी बनाकर अपने परिवार को सर्व कर सकते हैं। आप इसे प्रेशर कुकर में बड़ी आसानी से बना सकते हैं।
इसे बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और यह कम समय में भी बनकर तैयार हो जाएगा। आप इसे बच्चों या बड़ों को लंच बॉक्स में भी दे सकते हैं। खास बात ये भी है कि इसके साथ ना तो सब्जी की जरूरत होती है और ना ही दाल की। आप इसे रायता या सलाद के साथ खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि कैसे बनाएं तहरी की रेसिपी।
कैसे बनाएं तहरी रेसिपी- How To Make Veg Tehri Recipe
सामग्री:
- बासमती चावल- एक कप
- शिमला मिर्च पाउडर- एक चम्मच
- धनिया पाउडर- दो चम्मच
- जीरा पाउडर- आधा चम्मच
- घी या तेल- दो से तीन चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- चाट मसाला- स्वादानुसार
- खड़ा मसाला
- हींग चुटकी भर
सब्जियों में:
- प्याज- 1
- लहसुन- 3 से 4
- टमाटर- 1
- हरी मिर्च- 1
- आलू- 2
- हरी मटर- 1 मुट्ठी
- गाजर- कुछ टुकड़ा
- बीन्स- 3 से 4
- गोभी- कुछ टुकड़ा
- सोयाबिन चंक और मशरूम भी आप डाल सकते हैं।
तहरी बनाने का आसान तरीका:
- सबसे पहले आप एक कटोरी चावल को धोकर छानकर रख दें।
- फिर सभी सब्जियों को क्यूब के आकार का काट लें।
- अब इन्हें धोकर एक कटोरी में रख लें।
- अब प्याज और लहसुन को बारीक काट लें।
- अब प्रेशर कुकर को गैस पर चढ़ाएं और इसमें दो चम्मच घी डालें।
- अब इसमें चुटकी भर हींग, खड़ा मसाला डाल लें।
- अब प्याज डालें और भूनें।
- फिर लहसुन को डालें और मध्यम आंच पर भूनें।
- भुनने के बाद इसमें जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, शिमला मिर्च पाउडर डालें और कटा टमाटर डाल लें।
- ध्यान रहे मसाला जले नहीं।
- जरूरत पड़ने पर हल्का पानी डालें और भूनें।
- अब इसमें सब्जियों को डालें और 5 मिनट तक पकाएं।
- अब नमक डालें और चावल डाल लें।
- अब इसमें 3 कप पानी डालें और प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद कर दें।
- अब 2 सीटी आने पर गैस बंद कर दें।
- सीटी निकलते ही रायता के साथ सर्व करें।
प्रिय पाठकों यदि आप लंच में कुछ स्पेशल खाना चाहते है, तो आज ही अपनी रसोई में तहरी की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि ये रेसिपी खाने में टेस्टी होता है और इसे बनाना भी काफी आसान है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी तहरी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Methi Matar Malai Recipe: लंच और डिनर में खाएं मेथी मलाई मटर, जानें बनाने का तरीका
Mooli Kofta Recipe: लंच, डिनर में लौकी के बजाय बनाएं मूली के कोफ्ते, मिलेगा गज़ब का स्वाद!
Lauki Cutlet Recipe: लंच के बाद भी अगर लगी है भूख तो घर में बनाएं लौकी कटलेट की रेसिपी
Parwal Chutney Recipe: लंच में सब्ज़ी खाने का मन नहीं है तो झटपट तैयार करें परवल की चटनी
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

