Search

Home / hindi recipe / Lauki Cutlet Recipe: लंच के बाद भी अगर लगी है भूख तो घर में बनाएं लौकी कटलेट की रेसिपी

Lauki Cutlet Recipe in Hindi

Lauki Cutlet Recipe: लंच के बाद भी अगर लगी है भूख तो घर में बनाएं लौकी कटलेट की रेसिपी

Marketing Team | जून 5, 2023

लौकी की सब्जी का नाम सुनते ही भले ही कई लोग मुंह बनाने लगते हों लेकिन जब बात लौकी कटलेट की हो तो हर कोई उसका स्वाद लेना चाहता है। स्वाद और नुट्रिशन्स से भरा लौकी कटलेट एक हेल्दी स्नैक्स है। साथ ही लौकी की सब्जी के अलावा कई रेसिपीज को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। कई बार दिन के वक्त भूख लगने पर भी कुछ लोग सिर्फ हेल्दी फूड ही खाने की चाहत रखते है।

 

Lauki Cutlet Recipe in Hindi

 

साथ ही आप भी अगर उनमें से एक है, तो आपके लिए लौकी कटलेट एक परफेक्ट रेसिपी हो सकती है। साथ ही इसे बनाना काफी आसान होता है। लौकी कटलेट बनाने के लिए लौकी के अलावा बेसन, रवा और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। और आप मिनटों में ही इस रेसिपी को तैयार भी कर सकते है। तो आइये जानते है लौकी कटलेट बनाने की रेसिपी के बारे में।

कैसे बनाएं लौकी कटलेट की रेसिपी (How to make Lauki Cutlet Recipe)

सामग्री:

  • लौकी- 1
  • बेसन- 1/2 कप
  • रवा- 3 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
  • जीरा पाउडर- 1 टी स्पून
  • अमचूर- 3/4 टी स्पून
  • गरम मसाला-  1/2 टी स्पून
  • चाट मसाला- 1 टी स्पून
  • हरी मिर्च कटी- 2
  • हरा धनिया कटा- 3 टेबलस्पून
  • अदरक कद्दूकस – 1/2 टी स्पून
  • तेल – तलने के लिए
  • नमक – स्वादानुसार

लौकी कटलेट बनाने की आसान विधि:

  • लौकी कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले लौकी लेकर उसका छिलका उतार लीजिए।
  • इसके बाद लौकी कद्दूकस कर लें।
  • अब एक बर्तन में कद्दूकस लौकी डालकर उसमें थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
  • कुछ देर बार जब लौकी पानी छोड दे तो उसे निचोड़ लें और एक मिक्सिंग बाउल में रख लें।
  • अब इसमें रवा, बेसन डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  • इसके बाद इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला डालकर मिक्स कर मैश कर लें।
  • अब इस मिश्रण में बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और अमचूर डालकर मिलाएं।
  • अब तैयार स्टफिंग को हथेलियों पर लेकर गोले तैयार करें और उन्हें दबाकर कटलेट का आकार दें।
  • सारी स्टफिंग से कटलेट तैयार करने के बाद एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म करें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कटलेट डालकर डीप फ्राई करें।
  • मध्यम आंच पर कटलेट को पलट-पलटकर तब तक फ्राई करें जब तक कि दोनों ओर से कटलेट सुनहरे ना हो जाएं।
  • इसके बाद उन्हें प्लेट में निकाल लें।
  • अब टेस्टी लौकी कटलेट को टमाटर केचअप या ग्रीन चटनी के साथ खा सकते है।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों अगर आप तरह तरह की कटलेट खाकर बोर हो गए है, तो आज आप लौकी कटलेट की रेसिपी को अपने घर में जरूर बनाने की कोशिश करें। क्योंकि इस कटलेट की रेसिपी को बनाना बहुत ही आसान है। साथ ही ये इसे बच्चे और बुजुर्ग बड़े ही चाव से खाते है।

साथ ही ये ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी लौकी कटलेट की रेसिपी को अपने यहां जरूर बनाए। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Brinjal Cutlet Recipe: घर पर इन तरीकों से बनाएं बैंगन कटलेट, जानें पूरी रेसिपी 

सुबह बनाएं ये 5 झटपट नाश्ते, जो दे आपको दिनभर की एनर्जी!

Sooji Corn Balls Recipe: इस बार नाश्ते में ट्राई करें सूजी कॉर्न बॉल्स, स्वाद में है लाजबाव!

Weight Gain Tips: इन फूड्स को खाकर 7 से 10 दिनों में तेजी से बढ़ाएं अपना वजन, जानें कैसे?

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *