Search

Home / hindi recipe / Sooji Corn Balls Recipe: इस बार नाश्ते में ट्राई करें सूजी कॉर्न बॉल्स, स्वाद में है लाजबाव!

Sooji Corn Balls Recipe

Sooji Corn Balls Recipe: इस बार नाश्ते में ट्राई करें सूजी कॉर्न बॉल्स, स्वाद में है लाजबाव!

Marketing Team | मार्च 27, 2023

डेली डाइट में सूजी की स्वादिष्ट डिशों का सेवन काफी आम होता है। ऐसे में सूजी से बनी डिश तो आपने कई बार खाई होंगी मगर क्या आपने कभी सूजी कॉर्न बॉल्स का स्वाद चखा है? अगर नहीं, तो बता दें कि सूजी कॉर्न बॉल्स खाने में काफी टेस्टी होता है। कुछ आसान स्टेप्स की मदद से आप सूजी कॉर्न बॉल्स को मिनटों में घर पर तैयार कर सकते हैं।

 

Sooji Corn Balls recipe

 

साथ ही दिन में भूख लगने पर ज्यादातर लोग स्नैक्स का सेवन करते हैं। ऐसे में कई लोग टेस्टी और हेल्दी चीजों की तलाश में रहते हैं, इसलिए आज हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं सूजी कॉर्न बॉल्स की रेसिपी, जिसे बनाना काफी आसान है। तो आइये जानते है कि कैसे बनाई जाती है ये रेसिपी।

कैसे बनाएं सूजी कॉर्न बॉल्स की रेसिपी (How to Make Sooji Corn Balls Recipe)

 

सामग्री:

  • सूजी- ½ कप
  • कॉर्न- ¼ कप उबले हुए
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
  • चिली फ्लेक्स- ½ चम्मच
  • चाट मसाला- ½ चम्मच
  • काली मिर्च
  • हरा धनिया
  • तेल
  • पानी
  • नमक- स्वादानुसार

सूजी कॉर्न बॉल्स बनाने की आसान विधि:

  • सबसे पहले सूजी कॉर्न बॉल्स बनाने के लिए पैन में पानी गर्म करें।
  • अब इसमें सूजी डालकर अच्छे से मिलाएं और कुछ देर के लिए ढक दें।
  • जिससे सूजी अच्छी तरह से फूल जाए।
  • इसके बाद सूजी को निकाल कर साइड में रख दें।
  • अब उबले हुए कॉर्न में अदरक, काली मिर्च और हरी मिर्च डालकर मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें।
  • ध्यान रहे कि इसका पेस्ट नहीं बनाना है।
  • अब कॉर्न को सूजी में एड करें।
  • इसके बाद सूजी में हरा धनिया, चाट मसाला, चिली फ्लेक्स, नमक और थोड़ा सा तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इसके बाद हाथों पर हल्का सा तेल लगाएं।
  • अब इस मिक्सचर को हाथों में गोल घुमाते हुए छोटे-छोटे बॉल्स तैयार कर लें।
  • सारी बॉल्स रेडी करने के बाद पैन में तेल गर्म करें।
  • अब इन बॉल्स को पैन में डालकर डीप फ्राई करें।
  • कुछ देर में गोल्डन और क्रिस्पी होने के बाद इन्हें प्लेट में निकाल लें।
  • बस आपकी टेस्टी और हेल्दी सूजी कॉर्न बॉल्स बनकर तैयार हैं।
  • अब इन गरमा-गर्म सूजी कॉर्न बॉल्स को हरी चटनी के साथ नाश्ते या स्नैक्स में सर्व करें।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप नाश्ते में कुछ स्पेशल ट्राई करना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में सूजी कॉर्न बॉल्स की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस सूजी कॉर्न बॉल्स की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Suji Appe Recipe: ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट हैं सूजी के अप्पे रेसिपी, स्वाद में है लाजवाब

Suji Uttapam Recipe: गर्मियों में नाश्ते के लिए बनाएं ये शानदार सूजी उत्तपम की रेसिपी, जानें विधि

Sooji Cheela Recipe: नाश्ते में बनाएं टेस्टी और हेल्दी सूजी चीला की रेसिपी, स्वाद में है जबरदस्त।

Suji Khandvi Recipe: अगर टेस्टी ब्रेकफास्ट खाना चाहते है तो बनाएं सूजी खांडवी की रेसिपी, जानें

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *