Search

Home / hindi recipe / Suji Appe Recipe: ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट हैं सूजी के अप्पे रेसिपी, स्वाद में है लाजवाब

How to make Suji Appe Recipe

Suji Appe Recipe: ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट हैं सूजी के अप्पे रेसिपी, स्वाद में है लाजवाब

Marketing Team | मार्च 16, 2023

दक्षिण भारतीय फूड के शौकीन लोगों ने अप्पे का स्वाद जरूर चखा होगा। इडली-डोसा की तरह ही अप्पे पसंद करने वालों की लंबी फेहरिस्त है। पारंपरिक अप्पे के साथ ही सूजी से बने अप्पे भी काफी चाव से खाए जाते हैं। इसे सुबह ब्रेकफास्ट में या फिर दिन में स्नैक्स के तौर पर भी खाया जा सकता है।

 

Suji Appe Recipe

 

साथ ही सूजी अप्पे डिश की खासियत है कि बच्चे हों या बड़े सभी इसे काफी चाव से खाते हैं। सूजी अप्पे बनाने के लिए रवा के साथ सब्जियों का भी प्रयोग किया जाता है, जो कि इस डिश को टेस्टी के साथ ही हेल्दी भी बना देता है। साथ ही इसे बनाना भी काफी सरल है, तो आइए जल्दी से जानते हैं सूजी अप्पे बनाने की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

 

कैसे बनाएं सूजी अप्पे की रेसिपी (How to Make Suji Appe Recipe)

 

सामग्री:

  • सूजी- 1/2 किलो
  • दही- 250 ग्राम
  • अदरक पेस्ट- 1 टी स्पून
  • लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
  • हरी मिर्च कटी- 3 से 4
  • प्याज- 1
  • राई- 1 टी स्पून
  • हल्दी- 1/2 टी स्पून
  • साबुत जीरा- 1 टी स्पून
  • शिमला मिर्च- 1
  • गाजर – 2 (वैकल्पिक)
  • टमाटर- 1
  • तिल- 1 टी स्पून
  • गरम मसाला- 1/2 टी स्पून
  • हरा धनिया- 1 टेबल स्पून
  • तेल- 2 टेबल स्पून
  • नमक- स्वादानुसार

सूजी अप्पे बनाने की आसान विधि:

  • सबसे पहले सूजी अप्पे बनाने के लिए सूजी को साफ करें और एक बड़ी बाउल में डाल दें।
  • अब बाउल में दही भी डालें और सूजी के साथ दही को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
  • अब इस मिश्रण में लगभग 2 कप पानी डालें और अच्छी तरह से फेंट लें और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • तैयार पेस्ट को ढककर 15 मिनट के लिए अलग रख दें।
  • अब गाजर, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें।
  • अब एक कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई और जीरा डालकर चटकने तक भून लें।
  • इसके बाद कड़ाही में अदरक पेस्ट और लहसुन पेस्ट डालकर करछी से चलाते हुए भूनें।
  • फिर बारीक कटी हरी मिर्च डालें और प्याज को बारीक काटकर डाल दें।
  • अब प्याज को तब तक भूनें जब तक कि उसका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए।
  • इसके बाद इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च और कटी गाडर डालकर चलाते हुए पकाएं।
  • कुछ देर बाद कटे हुए टमाटर डालें और सारी सामग्रियों को तब तक भूनें जब तक कि वे अच्छी तरह से नरम न हो जाएं।
  • आंच तेज कर सब्जियों को 2 मिनट तक पका लें।
  • सब्जियां नरम होने के बाद उसमें हल्दी, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिक्स कर 1 मिनट तक और पकाएं।
  • फिर गैस बंद कर मिश्रण को ठंडा होने दें।
  • सब्जियों का मिश्रण ठंडा होने के बाद उन्हें सूजी के बेटर में डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • अब थोड़ा सा साबुत जीरा, स्वादानुसार नमक और कटा हरा धनिया डालकर मिक्स कर दें।
  • अब अप्पे बनाने का पॉट लें और उसके सारे खानों में थोड़ा सा तेल और राई के दाने डालें।
  • इसके बाद अप्पे के बैटर को सभी खानों में भर दें और और पॉट को बंद कर उन्हें 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
  • फिर ढक्कन खोलकर अप्पे पलट दें और दोबारा 2 से 3 मिनट तक दूसरी ओर से पकाएं।
  • टेस्टी सूजी अप्पे बनकर तैयार हैं।
  • इन्हें नाश्ते में चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप साउथ इंडियन फ़ूड खाने के शौक़ीन है, तो आज ही अपने किचन में सूजी अप्पे की रेसिपी जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी सूजी अप्पे की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Suji Uttapam Recipe: गर्मियों में नाश्ते के लिए बनाएं ये शानदार सूजी उत्तपम की रेसिपी, जानें विधि

Sooji Cheela Recipe: नाश्ते में बनाएं टेस्टी और हेल्दी सूजी चीला की रेसिपी, स्वाद में है जबरदस्त।

Suji Roll Recipe: नाश्ते में बनाएं सूजी रोल की रेसिपी, बनाते ही आ जाएगा मुंह में पानी

Suji Medu Vada Recipe: घर में झटपट ऐसे बनाएं सूजी से मेदू वड़ा की रेसिपी, स्वाद में है लाजवाब

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *