Search

Home / hindi recipe / Singhara Kadhi Recipe: फलाहार में बनाकर खाएं टेस्टी सिंघाड़ा की कढ़ी, भूल नहीं पाएंगे स्वाद!

Singadha Kadi Recipe

Singhara Kadhi Recipe: फलाहार में बनाकर खाएं टेस्टी सिंघाड़ा की कढ़ी, भूल नहीं पाएंगे स्वाद!

Marketing Team | मार्च 27, 2023

चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में अगर आप व्रत का पालन कर रहे हैं तो फलाहार के तौर पर सिंघाड़ा कढ़ी एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। साथ ही पारंपरिक फलाहार से बोरियत होने के बाद मुंह का ज़ायका बदलने के लिए सिंघाड़ा कढ़ी को बनाकर खाया जा सकता है। सिंघाड़ा कढ़ी के साथ राजगीरे की पूरी काफी टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी डिश भी है। नवरात्रि के दौरान कई लोग नौ दिनों तक सिर्फ फलाहार ही करते हैं।

 

Singhara Kadhi Recipe

 

ऐसे में इतने लंबे वक्त तक एक जैसा फलाहार काफी उबाऊ हो सकता है। ऐसे में अलग-अलग फलाहार को ट्राई कर मुंह का स्वाद बनाए रखा जा सकता है। साथ ही आपने भी अगर इस चैत्र नवरात्रि के दौरान उपवास रखा है तो सिंघाड़ा आटे से बनी कढ़ी को तैयार कर सकते हैं। सिंघाड़ा कढ़ी बनाने की रेसिपी काफी सरल है और इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। तो आइए जल्दी से जानते हैं सिंघाड़ा कढ़ी की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं सिंघाड़ा कढ़ी की रेसिपी (How to Make Singhara Kadhi Recipe)

 

सामग्री:

  • सिंघाड़ा आटा- 1 कप
  • आलू उबले हुए- 2
  • जीरा- 3/4 टी स्पून
  • हरी मिर्च- 2
  • काली मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
  • धनिया पत्ती- 2 टेबल स्पून
  • नींबू- 1/2
  • देसी घी- 2 टेबल स्पून
  • सेंधा नमक- स्वादानुसार

सिंघाड़ा कढ़ी बनाने की आसान विधि:

  • व्रत के लिए सिंघाड़ा आटे की कढ़ी बनाना चाहते है, तो सबसे पहले आलू को उबाल लें और फिर उसके छिलके उतारकर मोटे-मोटे टुकड़े काट लें।
  • इसके बाद हरी मिर्च और हरा धनिया भी बारीक काट लें।
  • अब एक बर्तन में सिंघाड़े का आटा डाले और उसमें लगभग 1 कप पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
  • एक कड़ाही में 2 टेबल स्पून देसी घी डालें और उसे मध्यम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
  • जब घी पिघल जाए तो उसमें जीरा और कटी हरी मिर्च डालकर भूनें।
  • कुछ सेकंड बाद जब जीरा चटकने लगे तो उबले आलू के टुकड़े डालकर चम्मच की मदद से मिक्स करें और उन्हें फ्राई करें।
  • आलू को 2 मिनट तक भूनने के बाद सिंघाड़े का तैयार घोल कड़ाही में डालें और चम्मच से अच्छे से मिलाएं।
  • अब कढ़ी को 2 से 3 मिनट तक पकने दें।
  • इसके बाद कढ़ी में काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार सेंधा नमक डालकर मिक्स करें और कड़ाही को ढ़ककर कढ़ी को पकने दें।
  • सिंघाड़ा कढ़ी को लगभग 5 मिनट तक ढककर पकाने के बाद उसमें बारीक कटा हरा धनिया और नींबू का रस निचोड़कर चम्मच से चलाएं और 1 मिनट तक और पकाएं।
  • इसके बाद गैस बंद कर दें।
  • स्वाद और पोषण से भरपूर सिंघाड़ा आटे की कढ़ी बनकर तैयार हो चुकी है।
  • इसे राजगीरा की पूरी के साथ सर्व किया जा सकता है।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप इस चैत्र नवरात्रि 2023 में सिंघाड़ा कढ़ी की रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में इस रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है, ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस चैत्र नवरात्रि में सिंघाड़ा कढ़ी की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

चैत्र नवरात्रि 2023: जानिए नवरात्रि के लिए व्रत की रेसिपीज हिंदी में

Arbi Kofte Recipe: इस नवरात्रि कुट्टू की पकौड़ी की जगह ट्राई करें चटपटे अरबी के कोफ्ते

Navratri Fasting Rules 2023: नवरात्रि उपवास के दौरान क्या खाना चाहिए, नियम और लाभ

Makhana Laddu Recipe: नवरात्रि में उपवास कर रहे हैं तो खाएं मखाना लड्डू, मिलेगी एनर्जी

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *