Search

Home / indian festivals / Navratri Fasting Rules 2023: नवरात्रि उपवास के दौरान क्या खाना चाहिए, नियम और लाभ

Navratri Thali

Navratri Fasting Rules 2023: नवरात्रि उपवास के दौरान क्या खाना चाहिए, नियम और लाभ

Sonali Bhadula | मार्च 21, 2023

नवरात्रि में क्या-क्या खाना चाहिए, हफ्तों पहले ही यह सवाल हमें परेशान करने लगता है। नौ दिन तक चलने वाले इस पर्व की तैयारी में लगने वाले समय और हमारी ऊर्जा दोनों का ही एक उचित अनुपात में विभाजन न कर पाना हमारे शरीर और हमारे स्वास्थ्य दोनों पर ही विपरीत प्रभाव डाल सकता है।

इसके साथ ही नवरात्रि उपवास के नियम के साथ नवरात्रि आहार का विशेष रूप से ध्यान न रखना हमारे शरीर को आवश्यक पोषण तत्वों की कमी से भर देता है। जिसका प्रभाव हमें नवरात्रि पर्व के बाद शरीर में थकान और शरीर टूटने जैसी समस्याओं के रूप में देखने को मिलता है।

जो वर्तमान समय में हमारी पहले से ही खराब जीवन शैली को और अधिक खराब कर देता है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने Navratri diet में व्रत में खाए जाने वाली सब्जियों और अपने शरीर के आवश्यकतानुसार सभी पोषक तत्वों का सेवन करें। 

नवरात्रि उपवास के नियम- Navratri Fasting Rules In Hindi

नवरात्रि एक हिंदू पर्व है, जिसे बुराई पर अच्छाई की विजय के उपलक्ष्य में माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के रूप में मनाया जाता है। नवरात्रि के दौरान, हिंदू भक्त देवी दुर्गा को प्रसन्न करने और आशीर्वाद लेने के लिए नौ दिनों तक उपवास रखते हैं। उपवास के दिनों की संख्या में भिन्नता हो सकती है।

जहां कई लोग पूरे नौ दिनों तक उपवास रखते हैं, वहीं कुछ भक्त नवरात्रि के पहले दो या अंतिम दो दिनों में जोड़े में उपवास रखते हैं। नवरात्रि व्रत के भी कई प्रकार होते हैं। कुछ लोग इन नौ दिनों में केवल पानी पीते हैं, जबकि कुछ फल खाते हैं और कुछ लोग दिन में एक बार भोजन करते हैं। कुट्टू की पुरी, सिंघाड़े का हलवा, सिंघारे के पकोड़े, साबूदाना वड़ा और साबूदाना खिचड़ी कुछ लोकप्रिय नवरात्रि व्यंजन हैं।

नवरात्रि उपवास के लाभ- Navratri Fast Benefits

नवरात्र के नौ दिन व्रत रखने के केवल धार्मिक कारण ही नहीं है, बल्कि इसका वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी है। दरअसल चैत्र और आश्विन मास की नवरात्र के दौरान केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का मौसम बदलने लगता है। इस दौरान ऋतुओं का परिवर्तन होता है और प्राचीन समय के ऋषि मुनि इस बात को समझते थे।

इसलिए नवरात्र के नौ दिनों का व्रत रखने से मौसम परिवर्तन का असर शरीर पर कम पड़ता है। इसके साथ ही व्रत करने से मां के प्रति श्रृद्धा व आस्था गहरी तो होती ही है, साथ में स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। इन दिनों में रखे गए व्रत का कई गुना फल मिलता है और मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है।

मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के व्रत रखने से तन, मन और आत्मा की शुद्धि होती है। इसके साथ ही साल में दो बार आने वाली नवरात्रि अपने साथ स्वस्थ्य वर्धक कई गुण लेकर आती है। तो आइये जानते हैं नवरात्रि में उपवास के फायदे के बारे में। 

  • व्रत रखने से पाचन क्रिया और इक्स्क्रीशन किया में वृद्धि होती है, और साथ ही यह दिल की पंपिंग किया में भी मदद करती है। 
  • व्रत रखने के दौरान फैट बर्निंग क्रिया में वृद्धि होती है, और चर्बी तेजी से गलने लगती है। 
  • व्रत करने से कई रोग प्रतिरोधक कोशिकाओं के बनने में भी मदद मिलती है। 
  • व्रत करने से शरीर की अंदरुनी गंदगी साफ़ होती है, और साथ ही पेट से जुड़ी कई बीमारियों से निपटने में मदद मिलती है। 
  • व्रत करने से तनाव में कमी आती है, डिप्रेशन और मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों का इलाज होता है। 
  • फलों और सूखे मेवे के सेवन से त्वचा संबंधी रोग भी दूर होते हैं, और त्वचा चमकदार होती है। और बलों की गुणवत्ता बेहतर होती है। 

नवरात्रि में क्या क्या खाना चाहिए: Food To Eating During Navratri Fasting

नवरात्रि का भोजन कई नियमों और कम सामाग्री के साथ बनने वाला भोजन है, अतः इसकी विधि में जरा सी भी गलती और लापरवाही आपके पूरे नवरात्रि के भोग को बिगाड़ सकती है। लेकिन बाजार में एंसे कई खाद्य पदार्थ और व्रत में खाने वाली सब्जियां उपलब्ध हैं जिनका सेवन आप अपने नौ दिन के व्रत के दौरान कर सकते हैं। और बिना प्याज, लहसुन और कम मसालों में भी अपने भोजन को एक अच्छा स्वाद दे सकते हैं। तो आइये जानते हैं नवरात्रि में क्या क्या खाना चाहिए

1.सिंघाड़ा/सिंघाड़े का आटा:

Singhara

 

नवरात्रि व्रत के दौरान सिंघाड़े के सेवन से शरीर लंबे समय तक एनर्जेटिक महसूस करता है। इसमें अच्छे कार्बोहाइड्रेट और आयरन, कैल्शियम, जिंक और फॉस्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो एनर्जी के लेवल को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और वजन कम करने में भी कारगार सिद्ध होता है।

 

2. साबूदाना:

Sabudana (1)

 

व्रत में साबूदाना के सेवन से आप खुद को दिन भर उर्जावान महसूस करते हैं। और इसके साथ ही आपका पेट भरा हुआ रहता है। विटामिंस, कार्बोहाइड्रेट, खनिज, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम आदि पोषक तत्वों से भरपूर यह आहार आपके शरीर की हड्डियों को मजबूत करता है,और आपको भूख न लगने देने, और व्रत में कम समय और कम मेहनत में तैयार होने वाली नवरात्रि फास्ट फूड रेसिपी का एक अच्छा उपाय है। 

3. आलू:

Potato

 

आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाने के लिए घर-घर में पाया जाने वाला आलू आपकी मदद कर सकता है। अगर आप कुछ भी अन हेल्दी नहीं खाना चाहते हैं, तो आलू को उबालकर या कम तेल में पकाया जा सकता है।

आलू के पोषक तत्वों की बात की जाए तो आलू  कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-सी, फाइबर, पौटेशियम और विटामिन बी-6 का भी अच्छा स्त्रोत है। और दिन भर में व्यय आपकी ऊर्जा का एक बड़ा भाग आपको वापस पाने में आपकी मदद कर सकता है।

4. दूध और डेयरी उत्पाद:

Dairy Product

 

सभी पोषक तत्वों और गुणों से भरपूर डेयरी उत्पाद व्रत के दिनों में शरीर की ऊर्जा को बनाए रखने का एक सबसे शुद्ध और सरल माध्यम होता है।

सिर्फ 1 गिलास दूध में ही आपका शरीर लगभग 8 से 9 ग्राम तक प्रोटीन प्राप्त कर लेता है। इसके साथ ही यह आपके पेट को भरने और और शरीर को स्वस्थ बनाने में भी मदद करते हैं। और साथ ही 1 गिलास दूध आपके शरीर को हाइड्रेट करने में भी मदद करता है ।

5.सब्जियां:

Veggies

 

किसी भी व्रत में सब्जियां खाने का कोई नियम नहीं होता है, वहीं अलग-अलग प्रकार से करने वाले व्रत के नियमों में भी बदलाव आते रहते हैं, अगर आप दिन भर के व्रत के बाद रात को भोजन करने वाले हैं, तो आप गाजर, लौकी, खीरा, कद्दू जैसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। लेकिन गाजर और लौकी और कद्दू को हलवे के रूप में ग्रहण करना आपके व्रत की शुद्धि को बनाए रख सकता है। 

 

 

 

 

 

आप भी नवरात्रि व्रत के दौरान आने वाली परेशानियों को नीचे साझा कर सकते हैं, इसके साथ ही नवरात्रों में नौ दिन तक चलने वाले व्रत के नियम और उनसे होने वाले फायदे हमने आप के साथ navratri fasting rules in Hindi में शेयर किए हैं। और साथ ही पांच ऐसे आहार जिन्हें आप नवरात्रि के व्रत के दौरान अपने दैनिक भोजन में शामिल कर सकते हैं। कैसा लगा आपको हमारा ये ब्लॉग हमें नीचे कॉमेंट सेक्शन में बताये और साथ ही भोजन से जुड़ी सभी ख़बरों और नयी रेसिपीज के लिए जुड़ें रहिए BetterButter के साथ।

 

यह जरूर पढ़िए:

Rules and Method of Navratri Fasting in Hindi- नवरात्रि व्रत के फायदे और नियम, जानें

Navratri Fasting Rules 2023: नवरात्रि व्रत में इन 4 बातों का रखें ध्यान, जानें पूरा नियम

चैत्र नवरात्रि 2023: जानिए नवरात्रि के लिए व्रत की रेसिपीज हिंदी में

Navratri Upvas in office: नवरात्रि व्रत के दिन ऑफिस में इन बातों का रखें विशेष ध्यान, जानें फायदे

Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि व्रत के लिए घर में बनाएं ये रेसिपी, इम्यूनिटी होगी मजबूत

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *