Home / hindi recipe / Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि व्रत के लिए घर में बनाएं ये रेसिपी, इम्यूनिटी होगी मजबूत
नवरात्रि पर्व का सभी को बेसब्री से इतंजार रहता है। यह वो समय होता है जब हर जगहों पर देवी दुर्गा के पंडाल सजे हुए देखने को मिलते है। साथ ही देवी दुर्गा की मूर्तियों को कुमकुम, चूड़ियों, वस्त्रों और आभूषणों से सजाया और संवारा जाता है। नवरात्रि की हर सुबह होने वाली प्रार्थना और मंदिरों में बजने वाली घंटियों की आवाज से मन प्रफुल्लित हो उठता है। साथ ही नवरात्रि हिन्दुओं का एक बहुत बड़ा त्योहार है। जिसे साल में दो बार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। साथ ही भक्त इन दिनों देवी दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा-अर्चना भी करते है।
साथ ही माना जाता है कि देवी दुर्गा के अलग-अलग अवतार है और हर अवतार अलग शक्ति का प्रतीक है। साथ ही नवरात्रि के दिनों को बहुत ही शुभ माना जाता है और इस दौरान मां दुर्गा के भक्त पूजा करने के साथ-साथ व्रत भी रखते है। हालांकि अधिकतर लोग नवरात्रि के दौरान चिकन, मटन और मछली को छोड़ देते है। इतना ही नहीं प्याज और लहसुन का सेवन तो बिल्कुल नहीं करते। तो चलिए आज हम नवरात्रि व्रत की रेसिपी के बारे में बताते है। जो अपने किचन में इसे फटाफट तैयार कर सकते है।
Table of Contents
नवरात्रि व्रत की रेसिपी (Navratri Vrat Recipes) बनाने और खाने के लिए काफी कम ऑप्शन होते है। इसलिए आप अपने घर में नवरत्न पुलाव को एक बार जरूर बना सकते है। सबसे पहले आप उबले हुए चावल छलनी में डाल कर पानी निकाल लें और तली हुई सारी सब्जियां और पनीर डाले और मिला लें। फिर धीमी आंच पर इसे पकाएं। बस नवरत्न पुलाव तैयार है। साथ ही नवरत्न पुलाव बनाने की विधि को आप यहां देख भी सकते है।
क्या आप जानते है कि आलू से एक स्वादिष्ट हलवा भी बनाया जा सकता है। 3 बड़े चम्मच देसी घी में 3-4 उबले कसे आलू हल्का सुनहरा होने तक भून लें। मेवा, चीनी, पीसे काजू बादाम, किशमिश आदि मिलाकर घी में 5 मिनट तक धीमे आंच में पकाकर आसानी से अपने किचन में आलू का हलवा तैयार कर सकते है। साथ ही इस नवरात्रि में व्रत के लिए खाना (Food for Navratri Fast) आपके लिए आलू का हलवा ही सही रहेगा। यहां आप आलू के हलवे बनाने की विधि को देख सकते है।
नवरात्रि स्पेशल फूड (Navratri Special Food) में से एक है राजगिरा का हलवा। इसके लिए सबसे पहले कढ़ाई को गर्म करके घी डालें। फिर 1 कटोरी राजगिरा का आटा, थोड़ी सी घी, शक्कर, इलाइची पाउडर और इच्छा अनुसार सूखे मेवे को मिलाकर इसे धीमी आंच पर भून लें। अब राजगिरा का हलवा तैयार है। साथ ही माता रानी को भोग लगाकर इस स्वादिष्ट राजगिरा के हलवे को सर्व कर सकते है। आप यहां राजगिरा के हलवे की विधि को देख सकते है।
व्रत में आप साबूदाना खा कर बोर हो गए हो तो आप एप्पल रबड़ी अपने घर में आसानी से बना सकते है। यह बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। इस नवरात्रि में आपके लिए सबसे बढ़िया फलाहारी फूड (Falahari Food) में से एक हो सकता है। यह लजीज होने के अलावा, यह अत्यधिक पौष्टिक होता है। क्योंकि इस एप्पल रबड़ी में मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी 6, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपके व्रत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आप यहां व्रत की एप्पल रबड़ी की विधि को देख सकते है।
लौकी एक ऐसी सब्जी है, जिसे नवरात्रि व्रत के दौरान खाया जा सकता है। लौकी से कई तरह की डिश भी बनाई जाती है। व्रत के खाने (Vrat ke Khana) में आपने लौकी की सब्जी तो कई बार खाई होगी। मगर इस बार आप जब भी उपवास रखे तो चने की दाल और लौकी की बनी यह सब्जी जरूर ट्राई करें। साथ ही यहां व्रत वाली लौकी की सब्जी की विधि भी देख सकते है।
कुट्टू के आटे में फाइबर अधिक मात्रा में उपलब्ध होते हैं। इस व्रत के आटे (Vrat ka Atta) से बनाए गए भोजन से भूख कम लगती है और यह शरीर को उर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। कुट्टू के आटे का प्रयोग ज्यादातर उपवास में ही किया जाता है। इसका कारण यह है कि इसकी गिनती गेंहू के परिवार में नहीं की जाती और यह अनाज के रूप में नहीं देखा जाता है। इसके साथ ही यह मैग्नीशियम, विटामिन B, आयरन, जिंक, कोपर और कैल्शियम से भरपूर होता है। साथ ही कुट्टू परांठा बनाने की सरल विधि आप यहां देख सकते हैं।
नवरात्रि (Navratri Vrat Recipes) के पर्व के दौरान अगर आपका मन कुछ मीठा खाने का करें तो आप मसालेदार साबूदाना खिचड़ी की जगह साबूदाना खीर भी बना सकते है। नवरात्रि के अवसर के लिए साबूदाना खीर एक क्लासिक डिश है। केसर, इलाइची और क्रंची ड्राई फ्रूट्स खीर के स्वाद को और भी बढ़ा देते है। आप यहां साबूदाना खीर बनाने की विधि देख सकते है।
समा के चावल से बनने वाला यह ढोकला आपके (Navratri Vrat Recipes) की लिस्ट में अपने अलग स्वाद और एक अलग प्रयोग के साथ बनने वाली रेसिपी हो सकती है। इस लजीज रेसिपी को आप सुबह के नाश्ते व शाम के खाने में बस आधे घंटे में बनाकर तैयार कर सकते है। समा के चावल आपके पेट को भरने और भूख लगने से बचाने के लिए प्रयोग किए जाते है। साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर इस रेसिपी से आपके शरीर को एनर्जी मिलती रहेगी। आप यहां व्रत ढोकला बनाने की विधि जान सकते है।
साबूदाना एक ऐसी सामग्री है जिसे व्रत के दौरान खूब खाया जाता है। साबुदाना खिचड़ी नवरात्रि व्रत रेसिपी में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इसमें स्टार्च और कार्बोहाइड की अच्छी मात्रा होती है। जो आपका पेट लंबे समय तक भरा रखती है। हल्के मसालों में तैयार की गई साबूदाना खिचड़ी नवरात्रि में बड़े चाव से खाई जाती है। साबूदाना खिचड़ी में मूंगफली और हरे धनिया का इस्तेमाल भी किया जाता है। आप यहां साबूदाना खिचड़ी की विधि को देख सकते है।
यह जरूर पढ़िए:
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)