Search

Home / hindi recipe / Banana Walnut Lassi: नवरात्रि के व्रत में एनर्जी से भरपूर रहने के लिए पिएं बनाना-वॉलनट लस्सी

कैसे बनाएं बनाना-वॉलनट लस्सी की रेसिपी

Banana Walnut Lassi: नवरात्रि के व्रत में एनर्जी से भरपूर रहने के लिए पिएं बनाना-वॉलनट लस्सी

Marketing Team | मार्च 17, 2023

नवरात्रि के पावन पर्व का शुभारंभ हो गया है। 9 दिनों तक भक्त मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा उपासना करने के साथ-साथ व्रत भी रखते हैं। कई लोग उपवास के दौरान किसी भी चीज का सेवन नहीं करते, वहीं कुछ लोग फलाहार लेते हैं। ज्यादातर लोग अन्न न खाते हुए फल, उबली सब्जियां, कुट्टू, दूध-दही आदि का व्रत के दौरान सेवन कर लेते हैं। साथ ही दिनभर एनर्जी से भरपूर रहने के लिए आप पंडित जी की सलाह पर बनाना-वॉलनट लस्सी पी सकते हैं।

 

Banana Walnut Lassi Recipe

 

साथ ही इसमें अनाज नहीं होता। कई लोग सिंघाड़े-कुट्टू की पकौड़ियां बनाते हैं, कुछ लोग तो साबूदाना तो कुछ आलू खाते हैं। साथ ही आप अगर हेल्दी विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो आप ये लस्सी पी सकते हैं। साथ ही बनाना-वॉलनट लस्सी से आप दिन भर ऊर्जा से भरपूर रह सकते हैं। ऐसे आपकी हेल्थ भी ठीक रहेगी। इसे बनाना बहुत आसान है। तो आइये जल्दी से जानते है बनाना-वॉलनट की रेसिपी के बारे में।

कैसे बनाएं बनाना-वॉलनट लस्सी की रेसिपी (How to Make Banana Walnut Lassi Recipe)

 

सामग्री:

  • दही- 2 कप
  • केला- एक
  • अखरोट- 4 से 5
  • काजू- 2 से 3
  • शहद- 2 चम्मच

बनाना-वॉलनट लस्सी बनाने का सबसे आसान तरीका:

  • बनाना-वॉलनट लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले केला लें और छील कर 3 से 4 टुकड़ों में काट लें।
  • अब मिक्सी में दही, केला, अखरोट, काजू और शहद लें।
  • इन सभी चीजों को अच्छे से पीस लें।
  • गाढ़ी लस्सी को थोड़ा पतला करने के लिए आप इसमें थोड़ा पानी मिला सकते हैं।
  • इसे गिलास में निकालें, इसके ऊपर केसर, बारीक कटे काजू-बादाम भी डाल सकते हैं।
  • आप इसमें इलायची पाउडर और गुलाब जल भी मिला सकते हैं।
  • कई लोग इसमें खसखस भी डालना पसंद करते हैं।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप नवरात्रि के व्रत में एनर्जी से भरपूर रहना चाहते है, तो आज ही अपने घर में बनाना-वॉलनट लस्सी की रेसिपी को जरूर बनाएं। साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस नवरात्रि में बनाना वॉलनट लस्सी को पी सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Makhana kheer Recipe: नवरात्रि के पहले व्रत में आसान रेसिपी से तैयार करें मखाने की खीर, जानें

Arbi Kofte Recipe: इस नवरात्रि कुट्टू की पकौड़ी की जगह ट्राई करें चटपटे अरबी के कोफ्ते

Navratri Fasting Tips: नवरात्रि के व्रत में इन टिप्स को करें फॉलो, मिलेंगे कई फायदे

Navratri Fasting Rules: नवरात्रि व्रत में इन 4 बातों का रखें ध्यान, जानें नियम

Navratri Fasting Rules: नवरात्रि उपवास के दौरान क्या खाना चाहिए, नियम और लाभ

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *