होम / वीडियो / इंस्टेंट ढोकला

852
5
0.0(0)
0

इंस्टेंट ढोकला

Mar-26-2018
Abhilasha Gupta
10 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

इंस्टेंट ढोकला रेसपी के बारे में

इंस्टेंट ढोकला बनाने मे असान और खाने मे स्वादिष्ट होता है.

रेसपी टैग

  • आसान
  • बेसिक रेसिपी
  • स्नैक्स
  • मुख्य डिश
  • नाश्ता और ब्रंच
  • साइड डिश
  • स्टार्टर
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 1 कप सूजी
  2. 1/2 कप बेसन
  3. नमक स्वादानुसार
  4. 1/4 चम्मच सोडा
  5. 2 चम्मच शक्कर
  6. 1/4 चम्मच citric acid
  7. 1 चम्मच तैल
  8. तड़का के लिए तैल..
  9. राई 1 चम्मच
  10. करी पत्ता
  11. हरी मिर्च
  12. 1 चम्मच सफेद तिल

निर्देश

  1. एक बड़े बर्तन में 1 कप सूजी, 1/2 कप बेसन, 2 चम्मच शक्कर डाले
  2. स्वादानुसार नमक और 1/4 चम्मच साइटरिक एसिड डाले.
  3. एक चम्मच तेल और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार करे.
  4. घोल इडली के घोल की तरह बनाए.
  5. एक थाली को एक चम्मच तैल से चिकना करे.
  6. एक कढ़ाई में 2 ग्लास पानी डालकर, थाली को कढ़ाई में गरम करने के लिए रखे.
  7. अब कढ़ाई को तेज आंच पर रखें और ढक दें.
  8. अब ढोकला के घोल में 1/4 चम्मच सोडा डाले और उपर से थोड़ा सा गरम पानी डाल कर अच्छी तरह से फैट ले.
  9. अब ढक्कन खोल कर थाली में घोल को फैलाए.
  10. तेज आंच पर ढक कर 10 मिनट तक रखें.
  11. जब चाकू एक दम साफ निकले तब तक ढोकला पकाए.
  12. एक पैन में 2 चम्मच तेल गरम करे, 1 चम्मच राई, 1 चम्मच सफेद तिल, 4 हरी मिर्च, थोड़ा करी पत्ता डाले.
  13. इनका तड़का बनाए.
  14. थाली से ढोकला मे चाकू से ऐसे सीधी लाइन में काटे.
  15. थाली को घुमाये और फिर दूसरी तरफ काटे. चौकोर निशान लगाए.
  16. तड़का को थाली में एक बराबर फैलाए.
  17. अब ढोकला के पीस निकाल ले.
  18. ढोकला कितना सॉफ्ट बना है.
  19. गरम गरम ढोकला परोसे.
  20. स्वादिष्ट इंस्टेंट ढोकला तैयार है.

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर