Search

Home / hindi recipe / Tawa Idli Recipe: शेफ रणबीर बरार के स्टाइल में ऐसे बनाएं स्पाइसी तवा इडली की रेसिपी, जानें विधि

Tawa Idli Recipe

Tawa Idli Recipe: शेफ रणबीर बरार के स्टाइल में ऐसे बनाएं स्पाइसी तवा इडली की रेसिपी, जानें विधि

Marketing Team | मार्च 24, 2023

साउथ इंडियन डिश में लोग मसाला डोसा, उत्तपम के साथ-साथ इडली भी खूब चाव से खाना पसंद करते हैं। ये सभी व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ ही पेट के लिए बेहद हल्के और सुपाच्य होते हैं। छोटी-छोटी इडली एक-दो खाकर मन ही नहीं भरता। हालांकि, अब तक आप सांभर के साथ ही इडली खाते होंगे।

लेकिन कैसा हो जब इडली को थोड़ा अलग तरीके से बनाकर खाया जाए? मशहूर शेफ रणवीर बरार ने इडली की एक ऐसी है बेहद टेस्टी रेसिपी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसे देखते ही आप जरूर एक बार बनाकर खाना चाहेंगे। इस रेसिपी का नाम है तवा इडली (Tawa Idli) तो आइए जानते हैं शेफ रणवीर बरार ने इसे बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री और विधि बताई है।

कैसे बनाएं तवा इडली की रेसिपी (How to Make Tawa Idli Recipe)

सामग्री:

  • मक्खन- 3 बड़े चम्मच
  • प्याज- 1 कटा हुआ
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च और लहसुन की चटनी- 1 बड़ा चम्मच
  • टमाटर- 1 कटा हुआ
  • शिमला मिर्च- 1 कटी हुई
  • हरी मिर्च – 1 कटी हुई
  • लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटा चम्मच
  • पाव भाजी मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • पानी- आवश्यकतानुसार
  • नमक- स्वादानुसार
  • इडली- 5 से 6 चार टुकड़ों में कटी हुई
  • नींबू का रस- आधी छोटी नींबू
  • मक्खन-1 बड़ा चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच कटी हुई

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Brar (@ranveer.brar)

तवा इडली बनाने की आसान विधि:

  • प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, हरी मिर्च को बारीक काट लें।
  • गैस चूल्हे पर पैन रख कर गर्म करें।
  • उसमें मक्खन डाल दें।
  • फिर प्याज डालकर ब्राउन होने तक भूनें।
  • अब अदरक और लहसुन का पेस्ट, रेड चिली और लहसुन की चटनी डालकर आधा मिनट तक पकाएं।
  • अब इसमें कटा हुआ टमाटर डाल दें और सॉफ्ट होने तक पकाएं।
  • शिमला मिर्च, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, पाव भाजी मसाला डालकर एक मिनट और भूनें।
  • अब पानी, स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इडली को छोटे-छोटे चार टुकड़े में काट लें।
  • इसे मिश्रण में डालकर हल्के हाथों से चलाएं।
  • ढककर 5 से 6 मिनट के लिए पकाएं।
  • अंत में इसमें नींबू का रस, थोड़ा सा और मक्खन, बारीक कटी हुई धनिया पत्ती डालकर गैस बंद कर दें।
  • इसे प्लेट में निकाल कर गर्म सर्व करें।
  • ऊपर से भी आप पाव भाजी मसाला और धनिया पत्ती से गार्निश कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप मशहूर शेफ रणवीर बरार के स्टाइल में स्पाइसी तवा इडली बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में इस रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस तवा इडली को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Soya Idli Recipe: प्रोटीन से भरपूर ऐसे बनाएं सोया इडली की रेसिपी, जानें बनाने की पूरी विधि

Hari Matar Idli Recipe: इस आसान रेसिपी से बनाएं हरी मटर की इडली, जानें कैसे?

Egg Idli Recipe: नाश्ते में बनाएं एग इडली की ये टेस्टी रेसिपी, जानें बनाने का तरीका

Tadka Idli Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं तड़का इडली की ये आसान रेसिपी, जानें कैसे?

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *