सर्दियों का मौसम शुरू होते ही मार्केट में गजक नजर आने लगती है। स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर गजक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी लोग चाव से खाते है। साथ ही तिल और मावा से तैयार होने वाली तिल मावा गजक को भी काफी पसंद किया जाता है।
अगर आप बाजार के बजाय घर में बनी मावा गजक का स्वाद लेना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी की मदद से आप इसे आसानी से अपने घर में तैयार कर सकते है। क्योंकि मावा गजक बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्रियों की जरूरत भी नहीं पड़ती है। तो आइये जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाई जाती है तिल मावा गजक की रेसिपी।
कैसे बनाएं तिल मावा गजक की रेसिपी (How to Make Til Mawa Gajak Recipe)
सामग्री:
- तिल- 1 कप
- मावा- 250 ग्राम
- काजू- 4 से 5
- इलायची पाउडर- 1/2 टी स्पून
- चीनी पाउडर- 1 कप (स्वादानुसार)
तिल मावा गजक बनाने की आसान विधि:
- तिल मावा गजक बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तिल को डालकर उसे धीमी आंच पर भून लें।
- तिल को तब तक भूनना है जब तक कि उसका रंग हल्का गुलाबी न हो जाए।
- इसके बाद तिल को एक प्लेट में निकाल लें।
- अब कड़ाही में 1 टी स्पून घी डाल दें, जब घी पिघल जाए तो उसमें मावा तोड़कर डाल दें।
- अब धीमी आंच पर चलाते हुए मावा रोस्ट करें।
- जब मावा का हल्का रंग बदलने लगे तो उसमें स्वादानुसार चीनी पाउडर डालकर मिला दें।
- जब चीनी अच्छी तरह से पिघल जाए और मावा के साथ एकसार हो जाए तो इस मिश्रण में इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर दें।
- अब मिश्रण को 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
- अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
- अब किसी समतल जगह पर प्लास्टिक शीट बिछाकर उसे घी से चिकना कर लें।
- इस पर तैयार किया मिश्रण डालकर अच्चे से फैला दें।
- अब बेसन लें और उस पर हल्का सा घी लगाकर मिश्रण को हल्का दबाते हुए पतला बेल लें।
- इसके बाद काजू काटकर मिश्रण के ऊपर फैला दें और बेसन की मदद से दबा दें।
- फिर चाकू की मदद से गजक को अपने पसंद के आकार में काट लें और गजक को सेट होने के लिए रख दें।
- जब गजक सेट हो जाए तो प्लास्टिक शीट से उठाकर उन्हें एक प्लेट या ट्रे में रख दें और फिर 3 से 4 घंटे उन्हें ऐसे ही छोड़ दें।
- टेस्टी तिल मावा गजक बनकर तैयार है।
- अब चाहे तो आप इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर भी कर सकते है।
प्रिय पाठकों यदि आप इन सर्दियों में कुछ स्पेशल और स्वादिष्ट खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में तिल मावा गचक की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें। ताकि वो भी तिल मावा गचक की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Poha Mungfali Til Laddu Recipe: सर्दी में ऐसे बनाएं पोहा मूंगफली तिल के लड्डू, जानें विधि
Til Ke Laddu: सर्दियों में तिल के लड्डू के फायदे और बनाने की विधि
Bread Ladoo Recipe: सर्दी में मीठा खाने का मन करे तो ऐसे बनाएं ब्रेड लड्डू की रेसिपी, जानें विधि
Sonth ke Laddu Recipe: सर्दी शुरू होते ही खाएं ये सोंठ के लड्डू, जानें बनाने का तरीका
Gajar ki Kheer Recipe: सर्दी में मीठा खाने का मन करे तो ऐसे बनाएं गाजर की खीर, जानें कैसे?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

