Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Sattu for Summer: गर्मियों में रोजाना पीएं ये देसी ड्रिंक, छूमंतर होगी चार-चार बीमारियां

sattu for summer

उत्तर भारत में दिल्ली, राजस्थान, यूपी समेत कई राज्यों में मौसम में बदलाव का असर दिखने लगा है। गर्मी और तेजी से बढ़ते पारे की वजह से लोग परेशान भी होने लगे है। सुबह ही धूप तेज हो जाती है और दोपहर तक लू की स्थिति बनने लगती है। तो जाहिर सी बात है कि इस गर्मी के मौसम में हमारी रसोई में कुछ ऐसी चीजें दिखने लगती है, जो हमें गर्मी से बचाने में काफी मददगार मानी जाती है। और उन्हीं में से एक है सत्तू

 

 

सत्तू को गर्मियों के मौसम में लोग खूब पसंद करते है। सत्तू से कई तरह की रेसिपीज भी बनाई जाती है। सत्तू से बने ड्रिंक का इन दिनों खूब सेवन किया जाता है। ये देसी ड्रिंक ना केवल हमारी बॉडी को पोषक तत्व और प्रोटीन पहुंचाने का काम करता है बल्कि, गर्मियों की हीट से बचाने और बॉडी को तरोताजा रखने में भी मदद करता है। सत्तू में आयरन, प्रोटीन, फाइबर, मैंगनीज, लो सोडियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही सत्तू के शरबत का सेवन करने से आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस कर सकते है।

सत्तू का शरबत पीने के फायदे:

 

एनर्जी:

शरीर में यदि एनर्जी की कमी महसूस कर रहे है, तो आपको सत्तू का सेवन जरूर करना चाहिए। सत्तू का शरबत एनर्जी को बूस्ट करने में काफी मदद करता है। सत्तू में बहुत सारे से मिनरल्स जैसे- फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम जैसे गुण पाए जाते है, जो एनर्जी देने में हमें मदद करता है।

कब्ज:

गर्मियों के दिनों में कई लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है, तो आज से ही सत्तू को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। सत्तू में पाए जाने वाले गुण कब्ज की समस्या से निजात दिलाने में काफी मदद करता है।

मोटापा:

मोटापा को कम करने में मददगार है सत्तू। सत्तू में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ एहसास कराने का काम करता है। वजन को कम करने के लिए आप सत्तू शरबत, सत्तू के परांठे आदि का भी सेवन कर सकते है।

डिहाइड्रेशन:

सत्तू को पोषक तत्वों का खजाना कहा जाता है। सत्तू की तासीर बहुत ही ठंडी होती है, जिसकी वजह से गर्मियों में इसका सेवन करने से लू और डिहाइड्रेशन की समस्या बिल्कुल भी नहीं होती है। सत्तू का शरबत पीने से पेट और शरीर को दिन भर के लिए ठंडा रखने में मदद भी करता है।

 

 

 

अगर आप भी चिचिलाती धूप और गर्मी से परेशान है, तो आज से ही रोजाना सत्तू के शरबत का सेवन करना शुरू कर दें। क्योंकि गर्मी में सत्तू पीने के फायदे कई है। साथ ही ये आर्टिकल आपको पसंद आया तो अपने दोस्तों और परिवार वालों और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और हमें अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

 

यह जरूर पढ़िए:

Pulses Benefits in Summer: इस गर्मी में खाएं ये ठंडी दालें, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त

Mango Raita in Summer: गर्मी में अपने घर पर बनाए ये आम का रायता, सभी को आएगा पसंद

Rasmalai Recipe: इस गर्मी में शेफ कुणाल कपूर से सीखिए रसमलाई बनाने की आसान सी रेसिपी

Aam Panna Recipe: इस गर्मी में डिहाइड्रेट होने से बचाएगी ये आम पन्ना की रेसिपी, कुणाल कपूर ने किया खुलासा

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।