Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Fat Burning Drinks: पेट की चर्बी को घटाने के लिए इन 3 चीजों से बने ड्रिंक्स का करें सेवन

Fat Burning Drinks

वजन घटाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते है जिम, व्यायाम से लेकर डाइटिंग तक, लेकिन कई बार हमें वो रिजल्ट नहीं मिल पाता जो हमें चाहिए होता है। सही मायने में वजन को कम करना तो आसान है लेकिन पेट की लटकती चर्बी को कम करना इतना आसान बिल्कुल नहीं है। लेकिन नामुमकिन भी नहीं है।

बढ़ा वजन ना केवल हमारे लुक्स को खराब करने का काम करता है बल्कि, जरूरत से ज्यादा वजन कई बीमारियों की वजह भी बन जाता है। अगर आप भी बढ़ते वजन और और लटकते पेट से परेशान हैं तो आप बिल्कुल चिंता ना करें। आज हम आपको ऐसे फैट बर्निंग ड्रिंक्स (Fat Burning Drinks) के बारे में बताने वाले है। जिसके सेवन से आप आसानी से वजन घटा सकते है। तो चलिए जानते है उस ड्रिंक के बारे में।

 

 

ये भी पढ़ें: Pudina For Weight Loss: वजन को तेजी से करना है कम तो ऐसे करें पुदीने का सेवन

वजन घटाने के लिए इन घरेलू ड्रिंक का रोज करें सेवन:

1. जीरा:

जीरा एक ऐसा मसाला है जिसका उपयोग हर घर में तड़के के रूप में किया जाता है। जीरा में पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, कॉपर, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते है जो वजन घटाने में मदद करता है।

 

2. सौंफ:

सौंफ को खाने में सुगंध बढ़ाने से लेकर माउथ फ्रेशनर तक के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सौंफ को पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद माना भी जाता है। सौंफ ड्रिंक के सेवन से वजन को आसानी से घटाया जा सकता है।

 

3. धनिया:

हर किसी के किचन में मौजूद धनिया ना केवल खाने से स्वाद को बढ़ाने बल्कि, कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। धनिया में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है। जो वजन घटाने में मदद कर सकता है।

ये भी पढ़ें: चर्बी घटाने के साथ ही वजन घटाने में भी मदद करेगा ये 5 फूड आइटम्स!

 

कैसे बनाएं वेट-लॉस ड्रिंक (How To Make Weight Lose Drink)

जीरा, धनिया, और सौंफ से बना ये डिटॉक्स ड्रिंक बॉडी की जिद्दी से जिद्दी चर्बी को घटाने में मदद कर सकता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले इन तीनों चीजों को रात-भर के लिए पानी में भिगो कर रख दें। फिर अगली सुबह इन्हें उबाल कर सबसे पहले छान लें और ठंडा करके पी लें। इसमें आप अपने स्वाद के अनुसार नींबू का रस और काला नमक भी डाल सकते है।

 

ये भी पढ़ें: बच्चों का वजन तेज़ी से बढ़ाने वाले 11 हाई कैलोरी फूड्स

 

प्रिय पाठकों पेट की लटकती हुई चर्बी को घटाने और बढ़ते वजन को कम करने के लिए आप इस लेख को फॉलो कर अपनी लटकी हुई चर्बी को आसानी से कम कर सकते है। साथ ही इस आर्टिकल को अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ जरूर साझा करें, ताकि वो भी इस समस्या से निजात पा सके। साथ ही हमें अपनी राय भी कमेंट बॉक्स में लिख सकते है। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

  फूड और हेल्थ की खबरों के लिए जुड़े रहें।

पहले दिखती थी मोटी, अब 35 किलो वजन घटाकर ये 4 एक्ट्रेसेस हुई स्लिम-ट्रिम

कीटो डाइट क्या हैं और कैसे हैं वजन कम करने में मददगार?

महिलाओं में अचानक से वजन बढ़ने के 10 मुख्य कारण

यह हाई प्रोटीन वेज रैप है आपके बढ़ते हुए वजन का हल

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।