Home / Nutrition in Hindi (पोषण) / बच्चों का वजन तेज़ी से बढ़ाने वाले 11 हाई कैलोरी फूड्स
किसी भी बच्चे के विकास में भोजन का विशेष महत्व होता है इसीलिए जो भोजन हम अपने बच्चों को खिलातें है वो पौष्टिक होना चाहिए। आपके बच्चे का वजन उसकी उम्र के अनुसार कम हो तो जरुरत है की उसे ज्यादा कैलोरी वाला भोजन दिया जाये।
अगर आपके बच्चे का वजन कम है तो वो काम करने में थकान महसूस करेगा, और पढाई लिखाई, खेल कूद इत्यादि में उसका मन नहीं लगेगा। ऐसे में जरुरी है कि आप अपने बच्चे की जरुरत के अनुसार उन्हें उचित पोषक तत्वों से भरपूर भोजन कराएं ताकि वो स्वस्थ जीवन जी सकें।
तो आइये आज हम कुछ ऐसे ही फूड्स कि चर्चा करते है जो हमारे बच्चों को उचित कैलोरी प्रदान करते हैं-
Table of Contents
केले में विटामिन B12, B6, आयरन, फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में पायी जाती है जो हमारे बच्चों को पूरे दिन के लिए ऊर्जा प्रदान करता है। इसे हम काट कर दूध में डाल कर या फिर उसका शेक बना कर पिला सकते हैं।
घी में वसा, विटामिन A और विटामिन E प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। घी को खाने में मिला कर खाने से बुद्धि तेज होती है और शारीरिक विकास भी होता है।
अंडा प्रोटीन, पावर और मिनरल्स से भरपूर होता है और यह एलर्जी से लड़ने में भी सहायता करता है। अंडे के पीले भाग में अत्यधिक मात्रा में कैलोरी पायी जाती है जो कि शारीरिक विकास में बहुत सहायता करती है।
चीज बच्चों का बहुत ही पसंदीदा खाना होता है। इसे प्रायः टोप्पिंग्स के रूप में या फिर किसी खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम , विटामिन B2, B12, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है।
आलू बच्चों कि बहुत ही पसंदीदा सब्जी होती है। इसे हम अपने बच्चों को मैश करके, बॉईल करके या फिर फ्राई कर के खिला सकतें हैं। यह कार्बोहाइड्रेट का एक मुख्य श्रोत होता हैं।
मछली को लीपोप्रोटीन, ओमेगा 3 और प्रोटीन का मुख्य श्रोत माना जाता हैं। यह बच्चों की सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं।
नट्स और ड्राई फ्रूट्स बच्चों की शारीरिक और बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। इसे दूध की साथ या फिर रात में भिंगो कर सुबह छील कर खाने में बच्चों का दिमाग तेज होता हैं।
दूध हमारी जिंदगी का एक बहुत ही महत्वपूर्ण भोजन हैं। इसमें वसा, प्रोटीन, विटामिन B12 प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। दूध शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ने का सबसे महत्वपूर्ण श्रोत हैं।
अनाज जैसे कि चावल, बाजरा, ओटमील, बच्चों कि सेहत की लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट मुख्य रूप से पाया जाता हैं। ये हमारे बच्चों को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता हैं।
एवोकाडो विटामिन B6,E,C,K और वसा से भरपूर होता हैं। इसमें कैलोरी बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता हैं। बच्चे इसे बहुत पसंद करते हैं।
दालें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसमें प्रोटीन मैग्निसियम, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पायी जाती हैं। दाल पचने में भी आसान होता है। ज्यादातर बच्चों को दाल पसंद नहीं होता है, ऐसे में हम उन्हें दाल में सब्जी दाल कर बना कर भी खिला सकतें है।
जब भी आप अपने बच्चों के लिए खाना बनाये तो इन पोषक तत्वों का जरूर ध्यान रखें। अगर आपके पास भी ऐसी कोई टिप्स है तो हमारे साथ जरूर शेयर करें।
चित्र श्रोत : Npower-Blog, Best Health Magazine Canada, Alternative Daily, Guardian Nigeria, Ellie Krieger, IEG Vu – Informa, Igennus Healthcare Nutrition, Oxford Dictionaries Blog, INLIFE Healthcare, Livestrong, Indiamarks, Press Information Bureau.
COMMENTS (0)