सुबह का ब्रेकफास्ट हम सभी के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। कहते है कि सुबह का नाश्ता पौष्टिक हो तो इसका असर दिनभर दिखाई देता है। हमारे यहां कई घरों में सुबह के ब्रेकफास्ट में सैंडविच बनाया जाता है, लेकिन कई बार सैंडविच स्वास्थ्य को फायदा करने के बजाय नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में आज हम आपको पोषक तत्वों से भरपूर फ्रूट सैंडविच रेसिपी बनाने का तरीका बता रहे है।
जैसा कि इस सैंडविच के नाम से ही साफ है, कि इसे बनाने के लिए फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसे खाने से दिन भर बॉडी में फूल एनर्जी बनी रहती है। फ्रूट सैंडविच बड़े बुजुर्ग के साथ ही घर के बच्चों की सेहत के लिहाज से भी एक बढ़िया फूड रेसिपी है। तो आइये जानते है फ्रूट सैंडविच रेसिपी के बारे में।
ऐसे बनाएं अपने घर में फ्रूट सैंडविच रेसिपी:
सामग्री:
- सेब कटा – 1
- ब्रेड स्लाइस – 5
- मलाई – 1 टी स्पून
- कटा आम – 1
- अंगूर – 8-10
- अखरोट पाउडर
- जैम – 1 टेबलस्पून
फ्रूट सैंडविच बनाने की विधि
- पोषक तत्वों से भरपूर फ्रूट सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को लेकर उसके सारे किनारों को काट लें।
- अब चार तरह के जैम लें और उन्हें अलग-अलग बाउल में निकालकर रख लें।
- अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उसके ऊपर चारों ओर मलाई लगा दें।
- अब 4 ब्रेड स्लाइस लें और उन पर अलग-अलग चारों तरह के जैम लगा दें।
- अब आम, सेब के टुकड़े कर लें।
- अब सभी फलों को लें और हर जैम लगी ब्रेड पर अलग-अलग फलों के टुकड़े रख दें।
- अब फल वाली एक ब्रेड लें और उसके ऊपर दो अन्य जैम और फल लगी ब्रेडों को रख दें।
- ब्रेड स्लाइस को एक के ऊपर एक रखने के दौरान बीच में मलाई वाली ब्रेड को रखें।
- इसके बाद सबसे आखिर यानी सबसे ऊपर बिना फल वाली ब्रेड स्लाइस को रख दें।
- अब एक एल्यूमिनियम फॉइल लें और उसमें फ्रूट सैंडविच को लपेट दें।
- इसके बाद सैंडविच को फ्रिज में आधा घंटे के लिए रख दें।
- तय समय के बाद फ्रूट सैंडविच को फ्रिज में से निकाले और उसे बीच में से काटकर ब्रेकफास्ट के लिए सर्व करें।
प्रिय पाठकों अगर आप भी एक ही तरह के सैंडविच खाकर बोर हो गए है, तो अपने घर के किचन में आज ही फ्रूट सैंडविच रेसिपी को बनाने की कोशिश जरूर करें। साथ ही दिन भर एनर्जी से भरपूर भी रहें। अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया है, तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी इस फ्रूट सैंडविच रेसिपी के बारे में पूरी जानकारी मिल जाए और अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़ें:
Pudina Paratha Recipe: गर्मियों में नाश्ते में बनाएं पुदीना परांठा, पूरा शरीर रहेगा ठंडा
Rice Ke Pakode: ब्रेकफास्ट में ट्राई करना चाहते हैं कुछ नया तो घर में बनाएं चावल के पकौड़े
शेफ संजीव कपूर की स्वादिष्ट दही टोस्ट रेसिपी है आपके सुबह के नाश्ते का उपाय।
सुबह बनाएं ये 5 झटपट नाश्ते, जो दे आपको दिनभर की एनर्जी!
Poha Recipe In Hindi: जानिए सबसे टेस्टी पोहा तैयार करने की सबसे आसान विधि
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

