Home / News Stories / शेफ संजीव कपूर की स्वादिष्ट दही टोस्ट रेसिपी है आपके सुबह के नाश्ते का उपाय।
संजीव कपूर किसी भी व्यंजन को एक अलग जायका देने के लिए जाने जाते हैं। इस हफ्ते भी वह ऐसी ही एक रेसिपी लेकर आये हैं। दही और ब्रेड से बनने वाली एक डिश, जिसे उन्होंने दही टोस्ट का नाम दिया है। टोस्ट ज्यादातर परिवारों में सुबह के नाश्ते में खाया जाने वाला आहार है। जिसे लोग साधारणता मक्खन, जेम, सॉस और सिर्फ खाली कुरकुरा खाना भी पसन्द करते हैं। शेफ संजीव कपूर इस हफ्ते टोस्ट से बनी डिश में अपना एक अलग जायका डाला है। बेहद आसान और स्वाद से भरी रेसिपी को आप ट्राय कर सकते हैं।
https://www.instagram.com/p/CUokCEBK5R1/?utm_source=ig_web_copy_link
दही – ¾ कप
बारीक कटा हुआ प्याज – 1
बारीक कटा हुआ टमाटर – 1
उबली हुई कॉर्न – ½ कप।
बारीक कटी हुई शिमला मिर्च – 3 बड़े चम्मच।
नमक – स्वादानुसार।
काली मिर्च पाउडर – स्वादानुसार।
कटी हरी मिर्च – 2
धनिया पत्ता।
मक्खन।
चीज़।
सेजवान चटनी।
नायलॉन सेव।
1.एक कटोरी में दही लें उसमें प्याज, टमाटर, मकई, शिमला मिर्च, नमक, काली मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।
2.ब्रेड के स्लाइस पर मक्खन और हरी चटनी लगायें और दही के मिश्रण को फैलायें, इसी तरह दूसरे टुकड़े पर मक्खन और चटनी लगायें और दही के मिश्रण को रखें।
3.एक नॉन स्टिक तवे पर मक्खन गरम करें, उसमें ब्रेड डालें और दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तलें।
4.सैंडविच को बीच में से काटे, अब इसके उपर चीज और सेजवान चटनी डालें। हरे धनिया और नायलॉन सेव से गार्निश करें।
5.गरमा गरम वेफर्स के साथ परोसें।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)