Home / News Stories / संजीव कपूर की क्रिस्पी चिकन हॉट डॉग रेसिपी ।
चिकन के शौकीन लोगो के लिए शेफ संजीव कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर क्रिस्पी चिकन हॉट डॉग की रेसिपी शेयर की। शेफ संजीव कपूर अपनी सभी रेसिपीज को अलग अंदाज में बनाने में यकीन करते हैं। उनका मानना है कि कुछ भी बनाने का मजा तब आता है, जब आप उस रेसिपी को अपना एक अलग टच देतें है। और इसके लिए वह अपनी सभी रेसिपीज के साथ #zaraHatkeRecipes लगाना नहीं भूलते। इस बार संजीव कपूर ने अपनी क्रिस्पी चिकन हॉट डॉग रेसिपी के साथ मांस पसंद करने वाले लोगो के दिल जीते हैं। जिसे आप भी आसानी से घर पर बना सकते हैं।
https://www.instagram.com/p/CUXIQtmtOHc/?utm_source=ig_web_copy_link
सबसे पहले चिकन सुप्रीम में स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर उसे मेरिनेट होले के लिए 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें। एक अलग बॉउल में 2 अंडे स्वादानुसार नमक के साथ फेंट लें।अब एक हरतन में 1 कप मैदा,½ चम्मच लहसुन पॉउडर,प्याज का पॉउडर,लाल मिर्च, काली मिर्च पाउडर,स्वादानुसार नमक और एक छोटा चम्मच बेकिंग पॉउडर का मिला लें। अब चिकन सुप्रीम को इस पाउडर के मिक्सचर में एक बार डुबोकर फेंटे हुए अंडों में डुबायें। चिकन सुप्रीम को दुबारा पाउडर के मिक्सचर में में डालें और पाउडर को उसपर अच्छे लगाकर तल दें।
अब एक पैन में मक्खन गर्म करें और बन को उसमें अच्छे से पकाए, बन को बीच में से काटे मिक्स्ड लेट्स के पत्ते और बारीक गोल कटे टमाटर को भरें। अब इसमें हॉट डॉग डालें और आयोली से सजाएं। आपकी क्रिस्पी चिकन हॉट डॉग की रेसिपी तैयार है।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)