सेहत को दुरुस्त रखने के लिए सुबह हेल्दी नाश्ता करना चाहिए। यह पूरे दिन शरीर को ऊर्जा से लबालब रखता है। ऐसे में हर कोई अपने नाश्ते को खास बनाने का प्रयास करता है। कोशिश ये भी रहती है कि नाश्ता टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी हो। इसके लिए लोग तरह-तरह की डिसेस ट्राई करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी आलू चॉप ट्राई किया है।
आपको बता दें कि, आलू चॉप बंगाल की फेमस डिसेस में से एक है। यह नाश्ते से लेकर स्नैक्स तक का बेहतरीन विकल्प है। घर में इसके बनते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक के चेहरे पर खुशी छा जाएगी। तो चलिए जान लेते है कि कैसे बनाई जाती है आलू चॉप की रेसिपी।
कैसे बनाएं आलू चॉप की रेसिपी- How to Make Aloo Chop Recipe
सामग्री:
- उबले आलू- 4 बड़े आकार के
- बेसन- 200 ग्राम
- कॉर्न फ्लोर- 3 टेबल स्पून
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 4 टी स्पून
- बरीक कटे प्याज- 2
- बेकिंग सोडा- 1 टी स्पून
- कटी हरी मिर्च- 3
- लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
- कटी हरी धनिया पत्ती- 2 टेबल स्पून
- हल्दी- 1 टी स्पून
- गरम मसाला- 1/2 टी स्पून
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- अंदाजानुसार
आलू चॉप बनाने की आसान विधि:
- टेस्टी आलू चॉप बनाने के लिए सबसे पहले आलू को लेकर प्रेशर कुकर में उबाल लें।
- इसके बाद इन आलुओं को छीलकर एक बाउल में रखकर सभी को मैश कर लें।
- इसके बाद एक कढ़ाही लेंगे, जिसमें तेल डालकर गर्म करें।
- अब तेल के गर्म होने पर उसमें उसमें बारीक कटा प्याज डाल दें।
- इसको समय तक चलाते हुए भूनें।
- प्याज का रंग गोल्डन ब्राउन होने पर उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला को मिला दें।
- अब इस मिश्रण को 1 से 2 मिनट तक भून लें।
- इसके बाद इसमें कटी हरी मिर्च और हरा धनिया पत्ती को भी एड कर दें।
- अब तैयार हो चुके इस मिश्रण में पहले से मैश किए हुए आलू को डालें।
- इनको मिश्रण के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- हालांकि बीच-बीच में करछी की मदद से चलाते जरूर रहना है, ताकि मिश्रण कढ़ाही में लगे नहीं।
- अब कुछ देर तक भूनने के बाद चॉप के लिए मिश्रण तैयार हो गया है।
- अब गैस बंद कर दें।
- जब ठंडा हो जाए तो एक दूसरी बाउल लेकर उसमें बेसन, कॉर्न फ्लोर और थोड़ा सा बेकिंग पाउडर डालकर सभी को मिक्स कर दें।
- अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर बेसन का घोल तैयार कर लें।
- ध्यान रहे कि पानी थोड़ा-थोड़ा करके डालना, ताकि घोल को पतला होने से बचाया जा सके।
- इसके बाद तैयार हो चुके आलू के मिश्रण को लेकर उसकी छोटी-छोटी टिक्कियां बना लें।
- जब सभी टिक्कियां बन जाएंगी तो उन्हें एक-एक करके बेसन के घोल में डुबों दें।
- इसके बाद एक कढ़ाही में टिक्की तलने के लिए तेल गर्म करें।
- तेल गर्म होने पर उसमें बेसन में घुली टिक्कियों को डालकर फ्राई करें।
- ध्यान रहे कि इस दौरान गैस का फ्लेम मध्यम रहे।
- जब टिक्की दोनों ओर से ब्राउन और क्रिस्पी हो जाएं तो सभी को एक-एक करके एक प्लेट में निकाल लें।
- अब तैयार हो चुकी टेस्टी आलू चॉप को हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।
ब्रेकफास्ट में कुछ स्पेशल खाने का प्लान बना रहे है, तो आज ही अपने किचन में आलू चॉप की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी आलू चॉप की रेसिपी को बना ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Aloo Idli Recipe: दिन में भूख लगे तो झटपट बनाएं आलू इडली की रेसिपी, बच्चों के खिल उठेंगे चेहरे
Aloo Kurkure Recipe: नाश्ते में बनाएं बच्चों के पसंदीदा आलू कुरकुरे, 10 मिनट में होगा तैयार
Sawan Special Recipe: सावन में भगवान शिव को लगाएं आलू के हलवे का भोग, जानें रेसिपी
Achari Aloo Parwal Recipe: डिनर का स्वाद बदलने के लिए बनाएं अचारी आलू परवल की रेसिपी
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

