Search

Home / hindi recipe / Achari Aloo Parwal Recipe: डिनर का स्वाद बदलने के लिए बनाएं अचारी आलू परवल की रेसिपी

Achari Aloo Parwal Recipe

Achari Aloo Parwal Recipe: डिनर का स्वाद बदलने के लिए बनाएं अचारी आलू परवल की रेसिपी

Marketing Team | जून 27, 2023

हर रोज एक तरह का खाना किसी को भी बोर करने के लिए काफी है। इसके लिए बेहतर है कि कुछ अलग ट्राई किया जाए। यदि आप किसी ऐसी डिस की तलाश में हैं, जो खाने में टेस्टी और कम समय में बनकर तैयार हो जाए तो अचारी आलू परवल बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

 

Achari Aloo Parwal Recipes

 

इस सब्जी को खाने से आपके मुंह का स्वाद बदल जाएगा। इसको आप पराठा या फिर रोटी के साथ खा सकते हैं। इस सब्जी को घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं। इसका स्वाद बच्चों को भी दीवाना बना सकता है। तो आइए जानते हैं अचारी आलू परवल की सब्जी बनाने का आसान तरीका।

कैसे बनाएं अचारी आलू परवल की रेसिपी- Achari Aloo Parwal Recipe

सामग्री:

  • परवल- 500 ग्राम
  • आलू- 3 मीडियम आकार के
  • प्याज- 2 मीडियम आकार के
  • टमाटर- 2 मीडियम आकार के
  • सौंफ- 1/2 चम्मच
  • सरसों का तेल- 2 बड़े चम्मच
  • कलौंजी- 1/2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
  • आमचूर पाउडर- 1/2 चम्मच
  • जीरी- 1/2 चम्मच
  • मेथीदाना- 1/4 चम्मच
  • खड़ी लाल मिर्च- 3
  • नमक- स्‍वादानुसार

अचारी आलू परवल बनाने की विधि:

  • टेस्टी अचारी आलू परवल बनाने के लिए सबसे पहले परवल को लंबा-लंबा करके काट लें।
  • इसी साइज में आलू को भी काट लें।
  • इसके बाद टमाटर और प्याज को बारीक करके काट लें।
  • इन सभी चीजों को काटने के बाद एक पैन लें।
  • जिसमें साबुत मसाले और खड़ी लाल मिर्च को डालकर भूनें।
  • इनको एक करछी की मदद से चलाते भी रहेंगे, ताकि मसाले जलें नहीं।
  • मसाले भुन जाने पर इन्हें उतार लें।
  • अब इन मसालों को एक मिस्सी की मदद से अच्छी तरह से पीस लें।
  • इसके बाद एक कढ़ाही लेंगे, जिसमें सरसों का तेल डालकर गर्म करेंगे।
  • तेल गर्म होने के बाद इसमें कलौंजी को डालकर करछी से चलाए।
  • कुछ देर के बाद इसमें कटा हुआ प्याज डालेंगे, जिसे गुलाबी होने तक भूनें।
  • अब परवल को भी इसी में डाल दें।
  • परवल को करीब 5 मिनट तक भूनने के बाद इसमें टमाटर, आलू डालकर कुछ देर पकाएं।
  • अब ऊपर से इसमें हल्दी, पिसा भुना मसाला, अमचूर पाउडर और नमक एड कर दें।
  • इसके बाद करछी की मदद से चलाते हुए सारे मसालों को अच्छे से मिला लें।
  • फिर इसमें आधा कटोरी पानी डालें।
  • अब पैन का ढक्कन बंद कर करीब 5 से 7 मिनट तक पकाए।
  • जब सब्जी पक जाए तो इस पर कटे हरे धनिए से गार्निश कर दें।
  • इस टेस्टी सब्जी को रोटी और पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप डिनर का स्वाद दोगुना करना चाहते है, तो आज ही अपने घर में अचारी आलू परवल की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी अचारी आलू परवल की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Parwal Chutney Recipe: लंच में सब्ज़ी खाने का मन नहीं है तो झटपट तैयार करें परवल की चटनी

Parwal ki Mithai Recipe: फेस्टिव सीजन में बनाएं स्पेशल परवल की मिठाई, जानें आसान रेसिपी

Ginger Chutney Recipe: इडली-डोसा के साथ खाएं अदरक की चटनी, जानें बनाने की विधि

Ivy Gourd Benefits: क्या आप खा सकते हैं कुंदरू की सब्ज़ी? जानें कुंदरू के फायदे और नुकसान

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *