Search

Home / hindi recipe / Kesariya Peda Recipe: सावन में लगाएं भगवान भोलेनाथ को केसरिया पेड़े का भोग, होंगे प्रसन्न

Kesariya Peda Recipe in Hindi

Kesariya Peda Recipe: सावन में लगाएं भगवान भोलेनाथ को केसरिया पेड़े का भोग, होंगे प्रसन्न

Marketing Team | जून 27, 2023

श्रावण का महीना भगवान भोलेनाथ के लिए बेहद प्रिय होता है। इस पूरे महीने में भोले बाबा के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा-अर्चना के साथ-साथ उपवास भी रखते है। साथ ही पूजा करते समय भगवान शिव को भोग लगाने के लिए कई तरह के प्रसाद बनाए जाते है। अगर आप भी प्रसाद के लिए कुछ अच्छा सा बनाने की सोच रहे है, तो ट्राई करें केसरिया पेड़े की रेसिपी। तो आइए बिना देर किए जानते है, कैसे बनाते है केसरिया पेड़े की रेसिपी।

 

Kesariya Peda Recipe

 

कैसे बनाएं केसरिया पेड़ा की रेसिपी (How to Make Kesariya Peda Recipe)

सामाग्री:

  • दूध-  1 लीटर
  • मिल्क पाउडर-  1 कप
  • चीनी या बूरा-  आधा कप
  • देसी घी-  1 चम्मच
  • हरी इलायची का पाउडर-  आधा चम्मच
  • केसर
  • पिस्ता- बारीक कटा हुआ
  • बादाम-  बारीक कटा हुआ

केसरिया पेड़ा बनाने का तरीका:

  • केसरिया पेड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में एक चम्मच घी गरम करके उसमें दूध उबाल लें।
  • दूध उबालने के बाद इसमें मिल्क पाउडर डालकर मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • पेड़े बनाने के लिए हमेशा भारी तले वाली कड़ाही का इस्तेमाल करें।
  • वरना दूध उबलते समय जल या बर्तन में नीचे लग सकता है।
  • अब एक पैन में दूध अलग से उबालकर उसमें केसर के कुछ धागों को भिगोने के लिए रख दें।
  • अब केसर वाले दूध को कड़ाही वाले दूध में डालें।
  • उसमें इलाइची पाउडर डालकर मिश्रण गाढ़ा होने दें।
  • जब ये मिश्रण कड़ाही में चिपकना बंद हो जाए तब उसे कड़ाही से निकाल कर एक थाली में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें।
  • इसके बाद इससे पेड़े या बर्फी बनाने शुरू करें।
  • अब पेड़े बनने के बाद ऊपर से बारीक कटा बादाम-पिस्ता गर्निश करें।

 

 

 

 

अगर आप भी इस सावन में भगवान भोलेनाथ को केसरिया पेड़े का भोग लगाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में इस रेसिपी को बना सकते है। साथ ही ये रेसिपी बनाना भी बहुत आसान है। और ये खाने में बेहद ही स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो केसरिया पेड़े की रेसिपी का भोग लगा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए: 

Sawan Mein Namkeen Seviyan: सावन में बिना प्याज-लहसुन के बनाएं नमकीन सेवईं, जानें विधि

Dry Fruits ka Halwa: सावन में भोलेनाथ को खुश करने के लिए भोग लगाएं ड्राई फ्रूट्स का हलवा

सावन के उपवास में कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं तो ट्राई कीजिए फलाहारी रेसिपी साबूदाना वड़ा

Sawan Somwar Vrat Recipes: 12 ऐसी रेसिपीज जिन्हें सावन में बिना प्याज और लहसुन के बनाया जा सकता है।

ऐसी रेसिपीज जिन्हें सावन में बिना प्याज और लहसुन के बनाया जा सकता है।

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *