कुछ सब्जी और फल ऐसे होते हैं जो केवल मौसम के अनुसार कुछ समय के लिए ही मार्केट में उपलब्ध रहते हैं। इन ही में से एक हैं अरबी के पत्ते, जो मानसून सीजन में कुछ समय के लिए ही मिलते हैं। बहुत लोगों को अरबी के पत्ते के पकोड़े या सब्जी बहुत ज्यादा पसंद होती है।
लेकिन इसको बनाने में मेहनत ज्यादा लगती है, इसलिए कुछ लोग चाहकर भी अपना मन मार लेते हैं। ऐसे में हम आपको अरबी के पत्तों की बहुत सरल सी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। जो खाने में बहुत ही लाजवाब और बनाने में बहुत ही आसान है। तो आइये जानते हैं अरबी पात्रा की रेसिपी के बारे में।
कैसे बनाएं अरबी पात्रा की रेसिपी- How to Make Arbi Patra Recipe
सामग्री:
- अरबी के पत्ते- 3
- नमक- स्वादानुसार
- नींबू का रस- 1 चम्मच
- बेसन- 1 कप
- हल्दी पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- गरम मसाला- 1/4 छोटी चम्मच
- अजवाइन- 1/2 छोटी चम्मच
- तिल- 1/2 छोटा चम्मच
- अदरक लहसुन मिर्च का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
- हरी धनिया- दो चम्मच, पत्ती कटी हुई
- करी पत्ता- 7 से 8
- हरी मिर्च- 2
- तेल- आवश्यकतानुसार
- सरसों के बीज- 1/2 छोटा चम्मच
- हींग- 1/4 छोटी चम्मच
अरबी पात्रा बनाने की रेसिपी:
- सबसे पहले अरबी के पत्तों को धोकर साफ कर लें।
- फिर इनका डंठल हटा कर इनको बारीक स्लाइस में काट लें।
- फिर इसमें नींबू का रस और थोड़ा सा नमक डालकर पंद्रह मिनट के लिए साइड में रख दें, जिससे ये सॉफ्ट हो जाएं।
- अब बैटर तैयार करने के लिए बाउल में बेसन लें।
- फिर इसमें नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, अजवाइन, तिल, अदरक लहसुन मिर्च का पेस्ट डालकर थोड़ा पानी मिलाकर तीन से पांच मिनट तक फेंटकर बैटर तैयार कर लें।
- फिर इसमें हरी धनिया की पत्ती डालकर मिक्स करें और इस मिक्सचर को गिलास में भर कर पंद्रह से बीस मिनट के लिए स्टीम कर लें।
- फिर जब ये ठंडा हो जाए तब इनको निकाल कर गोल पीस में काट लें।
- अब एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें करी पत्ता, राई, हरी मिर्च और तिल डालकर चटकने दें।
- इसके बाद इन सभी स्लाइस को इसमें डालकर दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें।
- अब आपका गर्मा-गर्म अरबी पात्रा तैयार है।
- इसको आप हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
अगर आप भी अलग अलग तरह की सब्जी खाकर बोर हो गए है, तो आज ही अपनी रसोई में अरबी पात्रा की रेसिपी बनाने की जरूर कोशिश करें। साथ ही ये आर्टिकल आपको पसंद आया है, तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस अरबी पात्रा की रेसिपी के बारे में पूरी जानकारी ले सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Arbi ki Sabzi Recipe: एक ही सब्जी खाकर हो गए हैं बोर तो घर में ऐसे बनाएं अरबी की सब्ज़ी
Curry Leaves Benefits: यहां जानिए करी पत्ते के 6 गज़ब के फायदे, उपयोग और खाने का तरीका
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Arbi Leaves Benefits: आपको कोई नहीं बताएगा ये अरबी पत्ते के फायदे, उपयोग और नुकसान!
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

