बेसन के गर्मागर्म पकोड़े देखकर शायद ही कोई ऐसा हो जिसके मुंह में पानी न आ जाता हो। ऊपर से कुरकुरे लेकिन अंदर से सॉफ्ट पकोड़े अगर मिल जाएं तो खाने वाले का दिन बन जाता है। आप भी अगर बेसन के पकोड़े पसंद करते हैं तो बेहद आसानी से क्रिस्पी पकोड़े तैयार कर सकते हैं। किसी भी खास मौके पर अक्सर बेसन के पकोड़े बनाए जाते हैं।
बेसन के पकोड़ों को कुरकुरा और अंदर से सॉफ्ट बनाने के लिए घोल में चुटकीभर बेकिंग सोडा डालना चाहिए। इसके साथ ही पकोड़े के घोल में अजवाइन डालने से पकोड़े डाइजेस्ट करने में मदद मिलती है। साथ ही बेसन के पकोड़े ब्रेकफास्ट या फिर स्नैक्स के तौर पर बनाकर खाए जाते हैं। अगर घर में मेहमान आ गए हैं और सूझ नहीं रहा है कि उन्हें फटाफट क्या बनाकर सर्व किया जाए तो ऐसे में बेसन के पकोड़े एक परफेक्ट फूड डिश है जो कि मिनटों में तैयार होती है और इन्हें काफी चाव से खाया भी जाता है।
कैसे बनाएं बेसन पकोड़ा की रेसिपी- How to Make Besan Pakoda Recipe
सामग्री:
- बेसन- 1 कटोरी
- जीरा- 1 टीस्पून
- अजवाइन- 3/4 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
- काली मिर्च पाउडर- 1/4 टी स्पून
- बेकिंग सोडा- 1 चुटकी
- धनिया पाउडर- 1 टी स्पून
- हल्दी- 1/2 टी स्पून
- हरी मिर्च कटी- 3 से 4
- हरी धनिया पत्ती कटी- 2 टेबल स्पून
- तेल- तलने के लिए
- नमक- स्वादानुसार
बेसन पकोड़ा बनाने की आसान विधि:
- स्वाद से भरपूर बेसन पकोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे तले वाला बर्तन लें और उसमें बेसन को छानकर डाल दें।
- इसके बाद हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती बारीक काट लें।
- अब बेसन में जीरा, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, बेकिंग सोडा समेत सभी मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसके बाद हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती डालकर मिलाएं।
- आखिर में बेसन में स्वादानुसार नमक मिक्स करें।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बेसन का घोल तैयार कर लें।
- अब ध्यान रखें कि घोल बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा गाढ़ा न हो।
- इसकी कंसिस्टेंसी मीडियम रखें।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
- जब तेल गर्म हो जाए तो हाथों से पकोड़े बनाकर कड़ाही में डालते जाएं और तलें।
- अब पकोड़े पलट पलटकर तब तक तलें जब तक कि दोनों ओर से सुनहरे होकर क्रिस्पी न हो जाएं।
- इसके बाद उन्हें प्लेट में उतार लें।
- इसी तरह सारे घोल से पकोड़े तैयार कर लें।
- अब गर्मा-गर्म पकोड़े सॉस या चटनी के साथ परोसें।
प्रिय पाठकों यदि बारिश का डबल मज़ा उठाना चाहते है, तो आज ही अपनी रसोई में बेसन पकोड़ा की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस बेसन पकोड़ा को बनाना बेहद ही आसान है। साथ ही ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये बेटर-बटर का लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जरूर शेयर करें। और अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Moong Dal Pakoda Recipe: रिमझिम बारिश में अपनी रसोई में बनाएं मूंग दाल का पकोड़ा
Aloo Pyaz Pakora Recipe: बारिश का लुफ्त उठाने के लिए घर में बनाए आलू प्याज का पकौड़ा
बारिश के मौसम का मज़ा उठाइए संजीव कपूर की मिक्स पकौड़ा रेसिपी के साथ
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Tandoori Roti Recipe: रेगुलर रोटी से हटकर डिनर में ट्राई करें टेस्टी तंदूरी रोटी, जानें रेसिपी
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

